मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

"प्यार दोस्ती है" से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश

वैलेंटाइन डे करीब है और प्यार के मौसम को फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने तरीके से खास बना दिया हैं। जी हां, करण जौहर जो इस पीढ़ी की कुछ सबसे आइकोनिक और पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों के निर्माता रहे हैं, आपके ल…

"प्यार दोस्ती है" से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश
"प्यार दोस्ती है" से लेकर रियल लव स्टोरियां तक, करण जौहर ने प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज को मजेदार ट्विस्ट के साथ किया पेश | फ़ोटो: TVL News

वैलेंटाइन डे करीब है और प्यार के मौसम को फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने तरीके से खास बना दिया हैं। जी हां, करण जौहर जो इस पीढ़ी की कुछ सबसे आइकोनिक और पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों के निर्माता रहे हैं, आपके लिए एक नई तरह की प्रेम कहानी लेकर आए हैं। दरअसल एक रोमांचक और अनोखी वीडियो में करण जौहर अपनी फिल्मों में प्यार और उसके कई रंगों के बारे में बात करते दिखें हैं। उनके आइकोनिक डायलॉग  "प्यार दोस्ती है" से लेकर "गाना, ग्लिसरीन, और एक ग्रुप हग'' या दूसरे शब्दों में, "K3G में तीन G'' है जो प्यार के मामले में सभी झगड़ों को सुलझा देता है। हाल ही में अनाउंस हुई लव स्टोरियां का परिचय देते हुए, फिल्म मेकर रियल प्रेम कहानियों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "असल जिंदगी में प्यार को नफरत, भेदभाव और डर के खिलाफ लड़ना पड़ता है।" यह कहते  हुए कि कैसे प्यार पाने की उनकी यात्रा ने उन्हें आशा दी है।


प्राइम वीडियो की अपकमिंग ओरिजनल सीरीज लव स्टोरियां 6 हिस्सों में बंटी है, जिसमें असल जीवन की प्रेम कहानियों को गहराई से छुआ गया है, जो प्रेम, आशा, खुशी और सभी बाधाओं के खिलाफ जीत के विषय है। लव स्टोरियां का कॉन्सेप्ट सोमेन मिश्रा ने छह निर्देशकों - अक्षय इंडिकर, अर्चना फड़के, कॉलिन डी'कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाज़िया इकबाल और विवेक सोनी के साथ किया हैं।


धार्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज है, जिसे करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि सोमेन मिश्रा द्वारा इसे बनाया गया है। यह सीरीज रियल लाइफ कहानियों पर आधारित है, जिसे इंडिया लव प्रोजेक्ट के सहयोग से तैयार किया गया है। इंडिया लव प्रोजेक्ट एक सोशल मीडिया कम्युनिटी है, जिसमें पूर्व पत्रकार प्रिया रमानी, समर हलारनकर और निलोफ़र वेंकटरमन हैं। लव स्टोरियां का प्रीमियर इस वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होने वाला है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।