मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“राधे श्याम” ट्रेलर: एक रहस्यमयी प्रेम गाथा के लिए हो जाइए तैयार

नई दिल्ली: प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत पैन इंडियन फिल्म 'राधे श्याम' के निर्माताओं द्वारा हाल ही में हैदराबाद में आयोजित किये गए एक ग्रैंड फैन इवेंट में फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ किया गया…

“राधे श्याम” ट्रेलर: एक रहस्यमयी प्रेम गाथा के लिए हो जाइए तैयार
“राधे श्याम” ट्रेलर: एक रहस्यमयी प्रेम गाथा के लिए हो जाइए तैयार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत पैन इंडियन फिल्म 'राधे श्याम' के निर्माताओं द्वारा हाल ही में हैदराबाद में आयोजित किये गए एक ग्रैंड फैन इवेंट में फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ किया गया है।



ट्रेलर के विसुअल में एक बड़ी नाव और शक्तिशाली महासागरों के साथ हाई ओकटाइन सीन्स देखने मिले, जिसने हमें टाइटैनिक की याद दिला दी। संक्षेप में, यह ट्रेलर एक एक्स्ट्राआर्डिनरी प्रेम कहानी के साथ शानदार स्क्रीनप्ले से लैस है।



एक प्रेम गाथा को दर्शाते हुए, ट्रेलर रहस्यमय एलिमेंट्स से भरपूर एक सुंदर प्रेम कहानी को दर्शाता है। प्रभास यहाँ विक्रम आदित्य के करैक्टर को निभाते हुए नज़र आ रहे हैं, जो एक पाल्म रीडर है और भविष्य में होने वाली हर चीज़ से वाकिफ़ रखता है। करैक्टर को शुरुआत में एक इश्कबाज के रूप में दिखाया गया है, जो बाद में पूजा हेगड़े द्वारा चित्रित प्रेरणा के करैक्टर के साथ प्यार में पड़ जाता है।



ट्रेलर में, उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि उनका रिश्ता हमेशा के लिए नहीं है। लेकिन सभी बाधाओं के बावजूद, यह कपल एक-दूसरे के साथ रहने के लिए अपने भाग्य से लड़ते हैं।



'राधे श्याम' के ट्रेलर के रिलीज के साथ, यह स्पष्ट है कि दर्शक एक तकनीकी रूप से उम्दा फिल्म का अनुभव करने के लिए तैयार है, जिसमें अच्छी तरह से पॉलिश किए गए प्रोडक्शन वैल्यू और एक महाकाव्य प्रेम कहानी है।



गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत 'राधेश्याम' यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन की फ़िल्म है। यह राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है और यह 14 जनवरी, 2022 में रिलीज के लिए तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।