मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: अवैध स्मैक के साथ 6 गिरफ्तार, कई जिलों में स्कॉर्पियों से करते थे सप्लाई

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में थाना बछरावाँ पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया| शुक्रवार को थाना बछरावाँ पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखा…

रायबरेली: अवैध स्मैक के साथ 6 गिरफ्तार, कई जिलों में स्कॉर्पियों से करते थे सप्लाई
रायबरेली: अवैध स्मैक के साथ 6 गिरफ्तार, कई जिलों में स्कॉर्पियों से करते थे सप्लाई | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में थाना बछरावाँ पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया| शुक्रवार को थाना बछरावाँ पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना के आधार पर अवैध स्मैक की विक्री/खरीददारी करते हुये 6 गिरफ्तार थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया|



नहर कोठी के पास से रामपाल खेड़ा मजरे इसिया निवासी कल्लू उर्फ बाबूलाल पुत्र स्व0 राजाराम, दयाशंकर पुत्र रामेश्वर, दमोदरखेड़ा निवासी महेन्द्र पुत्र लेखपाल, जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के कुठवानौशेर निवासी रामनरेश रावत पुत्र रामलखन रावत को गिरफ्तार किया गया|



पुलिस ने बताया,''पूछताछ करने पर रामनरेश रावत द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार स्कार्पियों वाहन संख्या-UP41AN3030 सवार जनपद अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के लौली निवासी अभियुक्त ब्रजेश सिंह पुत्र प्रकाश सिंह और शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के मेलापुर मजरे लौली निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र रूपनारायण तिवारी को जनपद लखनऊ के अहिमामऊ से गिरफ्तार किया गया है। 



अभियुक्तों के कब्जे से कुल 93 ग्राम अवैध स्मैक व 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 08 अदद मोबाइल विभिन्न कम्पनी, 21,000/- रूपये नकद बरामद हुये| जिनके विरूद्ध थाना बछरावाँ पर मुअसं.-71//2021 धारा8/21,23(c) एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 




पुलिस ने बताया,''पूछताछ करने पर रामनरेश रावत द्वारा बताया गया कि हमलोग जो माल बेच रहे है यह माल अभिषेक तिवारी व ब्रजेश सिंह का है उन्होने यह माल मुझे बेचने के लिये दिया था तथा वह स्वयं स्कॉर्पियों वाहन संख्याUP41AN3030 से माल की सप्लाई हेतु लखनऊ गये हुये है। रामनरेश रावत की सूचना के आधार पर अभिषेक तिवारी व ब्रजेश सिंह को जनपद लखनऊ के अहिमामऊ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अभिषेक तिवारी व ब्रजेश सिंह से पूछताछ करने पर अभिषेक तिवारी द्वारा बताया गया कि हमलोग स्कॉर्पियों की डैक्स बोर्ड में रखकर अवैध स्मैक की सप्लाई करते है। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।