मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

रायबरेली: आज सुबह तकरीबन 9:30 बजे बाराबंकी से रायबरेली की तरफ आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रिक बस Up- 41AT 2632 ने लोधन का पुरवा रायबरेली के पास 5 साल के मासूम मयंक को कुचल दिया जिससे मयंक की मौके पर ही म…

रायबरेली: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत
रायबरेली: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  आज सुबह तकरीबन 9:30 बजे बाराबंकी से रायबरेली की तरफ आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रिक बस Up- 41AT 2632 ने लोधन का पुरवा रायबरेली के पास 5 साल के मासूम मयंक को कुचल दिया जिससे मयंक की मौके पर ही मौत हो गई| गुस्साए ग्रामीणों ने महाराजगंज रोड को जाम कर दिया और भाग रहे रोडवेज बस ड्राइवर को त्रिपुला चौराहे के पास से होटल के अंदर जाकर पकड़ लिया। 




बताया जा रहा है पीड़िता के पति ना होने के कारण पीड़िता घर घर जाकर काम करती है और किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करती है लेकिन आज रोडवेज बस की लापरवाही से पीड़िता के 5 साल के बच्चे मयंक जिस की जान चली गई, परिजन सहित मां का रो रो कर बुरा हाल है।




दरअसल सुबह महाराजगंज रोड लोधन का पुरवा लक्ष्मी नमकीन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बाराबंकी तक की तरफ से रोडवेज बस रायबरेली की तरफ जा रही थी तभी घर के बाहर एक मासूम मयंक 5 साल का जो खेल रहा था| तभी रोडवेज बस की लापरवाही से वह पैसा कि नीचे आ गया, जिससे 5 साल के मयंक की दर्दनाक मौत हो गई| वहीं गुस्साए ग्रामीणों परिजनों ने महाराजगंज रोड को जाम कर दिया और भाग रहे रोडवेज बस ड्राइवर को त्रिफला चौराहे के पास से पकड़ लिया|



वही ग्रामीणों की माने 1 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची| वही जब पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी गई तब कहीं जाकर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची और सीओ सिटी व सदर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे फिलहाल मासूम के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।




वह इस पूरे मामले में सदर एसडीएम अंशिका दीक्षित ने बताया शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है और ड्राइवर के ऊपर उचित कार्रवाई की जा रही है| वहीं परिजनों से बात करने पर पता चला है कि परिजनों की जो भी डिमांड है उन्हें मुहैया कराई जाएगी।






रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।