रायबरेली: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी कोरोना संक्रमित होने की बात
लालगंज/रायबरेली: कस्बे के सर्वादय नगर मोहल्ले में एक युवती ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कोरोना संक्रमित होने की बात लिखी है। उल्लेखनीय है कि दीपेमऊ गांव न…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
रायबरेली: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी कोरोना संक्रमित होने की बात | फ़ोटो: TVL News
लालगंज/रायबरेली: कस्बे के सर्वादय नगर मोहल्ले में एक युवती ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कोरोना संक्रमित होने की बात लिखी है।
उल्लेखनीय है कि दीपेमऊ गांव निवासिनी कंचन शर्मा (30) अपने चाचा गंगाविशुन के साथ लालगंज के सर्वादय नगर मोहल्ला स्थित घर में रहती थी। उसक चाचा लखनऊ में सोमवार को कोरोना संक्रमित मिले थे।इस बात की जानकारी मिलने पर कंचन ने रात में घर के कमरे में फांसी लगा ली।
मंगलवार की सुबह घर के दरवाजे पर दुपट्टे से उसका शव लटका मिला। उसके पास मिले सुसाइड नोट पर उसने खुद के कोरोना संक्रमित होने की बात लिखी है। मृतका की भले ही कोरोना जांच न हुई हो लेकिन उसके द्वारा खुद को कोरोना संक्रमित लिखने से पुलिस कर्मियों में भी हड़कम्प मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेजा है। मृतका पांच बहनों व दो भाईयो में सबसे बड़ी थी।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।