मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PM मोदी और शाह ने योगी को मठ में बैठाने की व्यवस्था कर ली है, केवल आपको पंजे के बटन पर अंगुली रखने की आवश्यकता है: रायबरेली में भूपेश बघेल

रायबरेली: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर शोर से जारी है| रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''5 राज्यों के चुनाव में से उत्तराखंड, गोवा…

PM मोदी और शाह ने योगी को मठ में बैठाने की व्यवस्था कर ली है, केवल आपको पंजे के बटन पर अंगुली रखने की आवश्यकता है: रायबरेली में भूपेश बघेल
PM मोदी और शाह ने योगी को मठ में बैठाने की व्यवस्था कर ली है, केवल आपको पंजे के बटन पर अंगुली रखने की आवश्यकता है: रायबरेली में भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर शोर से जारी है| रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''5 राज्यों के चुनाव में से उत्तराखंड, गोवा, पंजाब के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, एक बात साफ हो गई कि जिन 3 राज्यों में चुनाव हो चुके हैं वहां पर BJP पूरी तरह साफ हो चुकी है। UP में 3 चरणों के चुनाव हो चुके हैं, भाजपा लड़खड़ाने लगी है| भूपेश बघेल ने कहा,'''मोदी और शाह जी ने योगी जी को मठ में बैठाने की व्यवस्था कर ली है, केवल आपको पंजे के बटन पर अंगुली रखने की आवश्यकता है|



यूपी में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार किये जा रहे हैं| रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दूसरे दिन कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कई जगहों पर जनसभा की। प्रियंका गांधी ने जगतपुर, ऊंचाहार, बाबूगंज, दीन शाह गौरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करके अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा|



 सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष चौहान के पक्ष में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया| जो शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे से चलकर हाथी पार्क, सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपर गंज ,कहारों का अड्डा, जहानाबाद होते हुए त्रिपुला पर खत्म हुई| रोड शो के दौरान प्रियंका से मिलने, उन्हें देखने सुनने के लिए भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा. रोड के किनारे घरों व दुकानों पर कांग्रेस के झंडे ही दिखाई दिए| लोग सड़कों और छत के ऊपर खड़े रहे... वहीं से प्रियंका गांधी पर पुष्प वर्षा और फूलों की माला फेंकी गई|



प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष चौहान के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि कोरोना काल में भी डॉक्टर मनीष चौहान आप लोगों की सेवा में लगे रहे| कुछ लोग अहंकारी हैं उन्हें यहां से हराना है| लगातार प्रियंका गांधी भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए अपने सदर से प्रत्याशी डॉक्टर मनीष चौहान को जिताने की बात की और एक स्वच्छ राजनीति देने का भरोसा दिलाया|



डॉक्टर मनीष चौहान के पक्ष में रोड शो करके अदिति सिंह को हराने की अपील की| उन्होंने कहा कि जो लोग कुछ विचारधारा, कुछ वसूलों के आधार पर वोट लेते हैं फिर जीत कर ऐसी पार्टी में चले जाते हैं जिसकी विचारधारा पहले से बिल्कुल विपरीत होती है| इस तरह प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान अदिति सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष चौहान के पक्ष में वोट देने की अपील की|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।