मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: पानी फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 11 लोग घायल, केस दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में नाली में पानी फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं। इसमें 11 लोग घायल हो गए। सलोन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर…

रायबरेली: पानी फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 11 लोग घायल, केस दर्ज
रायबरेली: पानी फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 11 लोग घायल, केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में नाली में पानी फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं। इसमें 11 लोग घायल हो गए। सलोन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरे चैनू मजरे मीरजहांपुर निवासी हीरालाल के मृतक भाई रामपाल की बहू अनीता की विदाई थी। आरोप है कि इसी बीच विपक्षीगण की तरफ से किसी ने नाली में पानी फेंक दिया।



इसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर वार करने के लिए लाठी, डंडा व सरिया निकाल ली। जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में एक पक्ष से राजेंद्र, उर्मिला देवी, करिश्मा, गुलाब कली, हीरालाल व एक अन्य महिला घायल हो गई।




जबकि दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र, उसकी पत्नी सुनैना देवी और बेटी खुशबू समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई कराई जा रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।