रायबरेली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ प्रदीप श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत
रायबरेली: यूपी के रायबरेली के बछरांवा थाना क्षेत्र के अघौरा पुल के पास हुए सड़क हादसे में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के पीआरओ प्रदीप श्रीवास्तव की मौत की खबर मिलने से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मृत…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
रायबरेली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ प्रदीप श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: यूपी के रायबरेली के बछरांवा थाना क्षेत्र के अघौरा पुल के पास हुए सड़क हादसे में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के पीआरओ प्रदीप श्रीवास्तव की मौत की खबर मिलने से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक कल किसी काम से देर रात बछरांवा से लालगंज जा रहा था तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी
बताते चले कि जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के निवासी प्रदीप श्रीवास्तव लंबे समय से हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव से जुड़े थे और पीआरओ के तौर पर उनका काम देखते थे।कल देर रात वो किसी काम से घर से लालगंज की ओर निकले जैसे ही वो बछरांवा के अघौरा पुल के पास पहुचे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की सूचना परिजनों को दी और आगे की कार्यवाही में जुट गई
बछरांवा थाना अध्यक्ष जगजीत यादव ने दूरभाष पर बताया कि कल देर रात प्रदीप जब लालगंज की ओर जा रहे थे तो उनके वाहन में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।