मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली पुलिस ने ने ट्रक से पकड़ा करीब 13 कुंतल गांजा, मुर्गी के दाने की बोरियों में भर कर ले जा रहे थे गांजा; बाजार में है एक करोड़ रुपए कीमत

रायबरेली: एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों का भंडाफोड़ किया है| थाना भदोखर पुलिस/एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम ने लगभग 14 कुंतल गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए इस गांजे की कीमत कर…

रायबरेली पुलिस ने ने ट्रक से पकड़ा करीब 13 कुंतल गांजा, मुर्गी के दाने की बोरियों में भर कर ले जा रहे थे गांजा; बाजार में है एक करोड़ रुपए कीमत
रायबरेली पुलिस ने ने ट्रक से पकड़ा करीब 13 कुंतल गांजा, मुर्गी के दाने की बोरियों में भर कर ले जा रहे थे गांजा; बाजार में है एक करोड़ रुपए कीमत | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों का भंडाफोड़ किया है|  थाना भदोखर पुलिस/एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम ने लगभग 14 कुंतल गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए इस गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।  मुर्गी के दाने की बोरी में गांजे को भर कर ले जा रहे थे तभी एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर उसमें से लगभग 14 कुंतल गांजा बरामद किया| पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ा है।



पुलिस ने बताया कि,''मुखबिरखास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ट्रक व ट्रक के आगे-आगे चल रही कार को रोक कर चेक किया गया तो ट्रक की चेकिंग करने पर मुर्गी की खाद्य सामग्री के अन्दर छिपे हुए 269 पैकेट में कुल 13 कुंतल 92 किलो 600 ग्राम अवैध गाँजा पाया गया। जिस संबंध में अभियुक्तो से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग उडीसा प्रान्त से कम दरों पर गांजा लाते है, जिसे हम लखनऊ के आस-पास के जनपदों में उतारकर में बेचते हैं। 




इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया  सूचना मिली एक गांजे से भरा ट्रक उड़ीसा से चलकर आ रहा है| जिसकी निशानदेही पर भदोखर पुलिस और एसटीएफ ने भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के पास ट्रक को रोक लिया और तलाशी ली गई| तलाशी में पशुओं के दाने की बोरियां ट्रक के अंदर भरी हुई थीं| जब इन बोरियों को खोला गया तो उसके अंदर गांजा भरा हुआ था| बरामद गांजे का वजन लगभग 14 कुंतल रहा| जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है| मौके से ट्रक के साथ लोकेश कुमार शर्मा जनपद सहारनपुर, अनिल कुमार जनपद हरियाणा, मयंक कुमार जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया|




नाम पता अभियुक्तगण:

1-लोकेश कुमार शर्मा पुत्र हरिश्चन्द्र शर्मा निवासी जडौदा पाण्डा जनपद सहारनपुर 

2-अनिल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी 145 नारायण गढ़ वार्ड नं.-10 अम्बाला हरियाणा ।

3-मयंक कुमार गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी 134 करौरा नग्राम लखनऊ। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।