मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: बैंक कर्मी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार

रायबरेली: सोमवार को रायबरेली की बछरांवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में 24 जून को बैंक कर्मी से हुई लाखो की लूट का खुलासा करते हुए।चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लुटे हुए 77400 रुपये व लूट के पैसों…

रायबरेली: बैंक कर्मी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार
रायबरेली: बैंक कर्मी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  सोमवार को रायबरेली की बछरांवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में 24 जून को  बैंक कर्मी से हुई लाखो की लूट का खुलासा करते हुए।चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लुटे हुए 77400 रुपये व लूट के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया



बताते चले कि 24 जून को एक बाइक पर सवार होकर करन, पारुल, अभय जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के नीम टीकर गांव के पास एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारी से एक लाख दस हजार रुपयों भरा बैग व उसका मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।आगे आने पर उन्हें विनीत मिला और चारो ने लूट के रुपयों को आपस मे बांट लिया और खर्च करने लगे।



मामले की तहकीकात में जुटी बछरांवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लूट को अंजाम देने वाले लुटेरे लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर मौजूद है।सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस टीम ने चारों को हिरासत में लिया और उनसे जब पूछताछ की तो उन्होंने लूट की घटना को स्वीकार कर लिया और लुटे गए रुपयों में से 77400 रुपये बरामदगी कराई। साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक बाइक एक अवैध तमंचा व लूट के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल भी बरामद किया।




 अभियुक्तों ने बताया कि,' दिनांक 20 मई 2021 को सण्डीला जनपद हरदोई में अतुल(विनीत) एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां पर पहले से मौजूद करन मौर्या, पारुल द्विवेदी,अभय त्रिपाठी ऊर्फ चीकू मौजूद थे। वहीं पर अतुल के द्वारा मनीष कुमार (जो कि बन्धन बैंक के आर.ओ. हैं ) को लूटने की योजना बनायी थी तथा दिनांक 24 जून 2021 की शाम को पल्सर पर सवार होकर करन,पारुल,अभय ने बछरावां थाना क्षेत्र में नीमटीकर के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके वाद विनीत आगे आकर मिल गया था। बैग में कुल 1,10,000 रुपये व अन्य सामान था। हम लोगों ने आपस में रुपयों को बाँटकर खर्च कर लिया था तथा शेष बचा हुआ रुपया आप लोगो ने बरामद कर लिया।



गिरफ्तार लुटेरे 

1. करन मौर्या पुत्र श्रीकृष्ण मौर्या निवासी ग्राम सांक थाना सण्डीला जनपद हरदोई। 

2. पारुल द्विवेदी पुत्र स्व0 रमाकान्त द्विवेदी निवासी ग्राम सांक थाना सण्डीला जनपद हरदोई। 

3. अभय त्रिपाठी ऊर्फ चीकू पुत्र विजय त्रिपाठी निवासी ग्राम सांक थाना सण्डीला जनपद हरदोई। 

4. विनीत कुमार ऊर्फ अतुल पुत्र तेजनरायण निवासी रामपुर सुदौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली।






रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।