मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली में महिला का गला दबाकर हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार: बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था, पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया गया है। शादी का दबाव बनाने पर व्यक्ति ने…

रायबरेली में महिला का गला दबाकर हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार: बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला
रायबरेली में महिला का गला दबाकर हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार: बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

रायबरेलीउत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था, पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया गया है। शादी का दबाव बनाने पर व्यक्ति ने महिला की हत्या कर शव गुरबख्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौरावा बॉर्डर ग्राम वनडे के खेत में फेंक दिया था| महिला (35 साल) उन्नाव जनपद की रहने वाली थी। महिला संगीता का शव खेत में खून से लथपथ दुपट्टे से बंधा हुआ मिला था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व बाइक बरामद की है।




पुलिस ने बताया कि 07 दिसंबर 2021 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की संगीता पत्नी सत्रोहन निवासी थाना मौरावा जनपद उन्नाव जोकि दिनांक 06 दिसंबर 2021 की शाम को अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, काफी समय हो जाने के पश्चात जब वापस नहीं आई तो घर वालों के द्वारा इनका फोन लगाया गया परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ, दिनांक 07 दिसंबर 2021 की सुबह महिला का शव ग्राम वनडे मौरावा बॉर्डर थाना गुरबक्शगंज में मिला था। प्राप्त सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक गुरबक्शगंज मय पुलिस टीम के साथ व फॉरेंसिक टीम रायबरेली द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। इस सम्बंध में थाना गुरुबक्शगंज पर मुकदमा (अज्ञात के खिलाफ) पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी।



महिला की हत्या मामले में साक्ष्य संकलन तथा विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त श्यामबाबू पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दीन पासी निवासी दैजुवा खेड़ा मजरे इचौली थाना बछरावां रायबरेली को दिनांक 08 दिसम्बर 2021 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है|



पुलिस ने बताया कि,'' अभियुक्त श्यामबाबू से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मृतका संगीता का अभियुक्त श्यामबाबू के साथ प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर मृतका द्वारा अभियुक्त श्यामबाबू से शादी करने का बार-बार दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर अभियुक्त द्वारा महिला को पूर्व योजना के अनुसार दुपट्टे से गला कसकर मार दिया। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।