छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन प्रस्तावित की समय सारिणी निर्गत
रायबरेली: शैक्षिण सत्र 2020-21 में पूर्वदशम् कक्षा-9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समस्त सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार करने, सत्यानन, लॉक करने एवं छा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन प्रस्तावित की समय सारिणी निर्गत | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: शैक्षिण सत्र 2020-21 में पूर्वदशम् कक्षा-9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समस्त सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार करने, सत्यानन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु प्रस्तावित समय सारिणी निर्गत की गई है|
जिसके अनुसार विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित किये जाने हेतु आवेदन, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने (नवीन संस्थाएं) एवं मास्टर डाटा बेस से सम्पूर्ण सूचनाएं (पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटो की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क आदि) भरकर डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक करने हेतु पूर्वदशम् कक्षा (9-10) के लिए 31 जुलाई 2020 तथा दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं) हेतु 31 अगस्त 2020 तक की तिथि निर्धारित की गई है।
सभी संस्थाएं पूर्व ही अपना मास्टर डाटा लॉक करेंगे अन्यथा साइट बन्द होने पर समस्त उत्तर दायित्व सम्बन्धित संस्था का होगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 से पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शासन छात्रवृत्ति की वेबसाइट को परिवर्तित करते हुए। छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु छात्र का आधार कार्ड बैंक खाते एवं मोबाइल नम्बर से लिंक होना आवश्यक है। जिन छात्रों द्वारा अभी तक आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक नही कराया गया है वे छात्र शीघ्र ही करवा लें अन्यथा आवेदन पत्र सबमिट नही होगा।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।