रायबरेली: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक युवती की मौत, 2 की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
रायबरेली: तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है| ताजा मामला रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे इच्छा सिंह का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक युवती की मौत, 2 की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है| ताजा मामला रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे इच्छा सिंह का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सविता नाम की एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई| वही 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया |
युवती की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया| इसके बाद करीब 3 घंटे रोड जाम होने के बाद सूचना पर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई है| फिलहाल पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है|
बताया जा रहा है बाइक पर सवार परिवार किसी काम से गदागंज क्षेत्र जा रहा था तभी सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सविता नाम की युवती की मौत हो गई। वही गया दे और जगदीश की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।