TGT Exam: रायबरेली में हाइटेक नकलची छात्रा गिरफ्तार
रायबरेली: रायबरेली में टीजीटी की परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी के नकल करते हुए पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। इस अभ्यर्थी के साल्वर गैंग से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मामले की तह…
रायबरेली: रायबरेली में टीजीटी की परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी के नकल करते हुए पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। इस अभ्यर्थी के साल्वर गैंग से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए गहराई से छानबीन कर रही है। महिला अभ्यर्थी ने मास्क में सिम और डिवाइस लगाने के साथ ही कान के अंदर भी छोटे-छोटे उपकरण लगा रखे थे, ताकि आसानी से नकल कर सके। परीक्षा खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही मामला पकड़ में आ गया।
मामला शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का है, जहां दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। इस केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने वाली थी, तभी कक्ष निरीक्षक को एक महिला अभ्यर्थी के कान के पास छोटी लाइट चमकती नजर आई। शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने मास्क हटावाया तो उसके डिवाइस लगा मिला। अभ्यर्थी ने डबल मास्क लगा रखा था, जिसके बीच में सिम के साथ डिवाइस लगी पाई गई। साथ ही दोनों कान के भीतर भी चुंबकीय डिवाइस लगी पाई गई, जिसे डाक्टर की मदद से बाहर निकलवाया गया।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस पहुंची और महिला अभ्यर्थी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई अभ्यर्थी ऊंचाहार क्षेत्र के कंदरावां की रहने वाली सीमा है, जो अपने बहनोई के साथ परीक्षा देने आई थी। मामले से हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।