रायगढ़ में सड़क हादसा: 48 छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत; कई की हालत गंभीर
रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली थाना क्षेत्र में 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। बस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई है| जबकि कई छात्र घायल हो गए, कुछ की हालत गंभीर है। छात्रों को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायगढ़ में सड़क हादसा: 48 छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत; कई की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News
रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली थाना क्षेत्र में 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। बस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई है| जबकि कई छात्र घायल हो गए, कुछ की हालत गंभीर है। छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी 10वीं कक्षा के छात्र हैं| प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया|
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना लोनावाला हिल स्टेशन से लगभग 14 किलोमीटर दूर पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे ‘मैजिक प्वाइंट' पहाड़ी के निकट हुई|
एक अधिकारी ने बताया कि, ‘छात्र जब लोनावाला (पुणे जिले में स्थित) में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी बस पलट गई। मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया।
दुर्घटना में घायल सभी छात्रों को लोनावाला और खोपोली के अस्पतालों में ले जाया गया| 17 छात्र गंभीर रूप से घायल है| 16 साल के दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया| मृतकों की पहचान चेंबूर कैंप निवासी हितिका खन्ना और उपनगरीय घाटकोपर के असलफा गांव निवासी राज राजेश म्हात्रे (16) के रूप में हुई है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।