मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीएम मोदी की झूठी बातों से त्रस्त हो चुका है देश: रायगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

रायगढ़: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई…

पीएम मोदी की झूठी बातों से त्रस्त हो चुका है देश: रायगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
पीएम मोदी की झूठी बातों से त्रस्त हो चुका है देश: रायगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे | फ़ोटो: TVL News

रायगढ़: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए सतत रूप से जनहितैषी कार्यक्रम चलाए जा रहे है। सम्मेलन में लोगों की जुटी अपार भीड़ और उनमें सरकार के प्रति विश्वास से साफ जाहिर हो रहा है कि यह सम्मेलन सिर्फ भरोसे का सम्मेलन ही नहीं, बल्कि यह भरोेसे का अनुष्ठान सम्मेलन है।  



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''देश पीएम मोदी की झूठी बातों से त्रस्त हो चुका है।  इसीलिए विपक्ष शासित ज़्यादा प्रदेश हैं और दक्षिण भारत ने अपने दरवाज़े भाजपा के लिए एक बड़ा सा अलीगढ़ का ताला लगवाकर बंद कर दिये हैं।



कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''देश में जब सबको मतदान का हक मिला वह पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. अंबेडकर की वजह से मिला। आज़ादी मिलने के बाद सभी 21 वर्ष के पुरूष-महिला को मतदान का अधिकार मिला जबकि अन्य देशों में आज़ादी मिलने के कई वर्षों के बाद लोगों को मतदान का अधिकार मिला। क्या उस समय मोदी जी थे? या अमित शाह थे? हमने सब कुछ करके दिया। अगर हम इस लोकतंत्र-संविधान को नहीं बचाते तो मोदी-शाह जैसे लोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री नहीं बन सकते थे, यह हमारी देन है, हमारा गिफ्ट है इसलिए हमारा शुक्रिया अदा करें... : 



 खड़गे ने कहा कि,''छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल हैं, वे पिछड़े वर्ग(OBC) से आते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, वे एक धनगर समुदाय से आते हैं जो OBC से संबंध रखता है। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी OBC वर्ग से हैं, हमारे पास 4 मुख्यमंत्री है जिनमें 3 पिछड़े वर्ग से आते हैं और आपके यहां तो किसी OBC/SC के लिए अंतर इतना ज़्यादा रहता है कि उनके साथ मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री बात नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री उन्हें दूर से दर्शन देते हैं... नज़दीक जाना बड़ा मुश्किल है। हमारे नेता, राहुल गांधी तो लोगों के साथ मिल रहे हैं... हमारे नेता जनता के नज़दीक है, वे दूरदर्शन नहीं द???ते हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।