छत्तीसगढ़: बटन मशरूम उत्पादन किरण स्व सहायता समूह के लिए लेकर आयी रोशनी की नई किरण
कांसाबेल/रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में कांसाबेल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बटईकेला के गौठान की किरण स्व सहायता समूह की महिलाएं बटन मशरूम उत्पादन करके आत्मनिर्भर बन गई हैं। समूह की अध्यक्ष वि…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
छत्तीसगढ़: बटन मशरूम उत्पादन किरण स्व सहायता समूह के लिए लेकर आयी रोशनी की नई किरण | फ़ोटो: TVL News
कांसाबेल/रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में कांसाबेल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बटईकेला के गौठान की किरण स्व सहायता समूह की महिलाएं बटन मशरूम उत्पादन करके आत्मनिर्भर बन गई हैं। समूह की अध्यक्ष विनिश्वरी पैंकरा ने बताया कि बटईकेला की 12 स्व सहायता समूह की महिला मिलकर बटन मशरूम उत्पादन कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि शेड खर्चा मिलाकर लगभग 9 हजार की लागत् से बटन मशरूम उत्पादन प्रारंभ की हैं और उन्हें लाभ स्वरूप अब तक 23 हजार का शुद्ध लाभ मिल गया है।
कलेक्टर महादेव कावरे के सार्थक प्रयास और प्रोत्साहन से जशपुर विकास खण्ड के गौठानों से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है और महिला अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आजीविका से जुड़ रही हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है।
कांसाबेल विकास खण्ड में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एल. सिदार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से जुड़कर समूह की महिलाए बटन मशरूम उत्पादन कर रही हैं और आर्थिक रूप से सक्षम बन के आज अपने परिवार को भी सहायता पहुंचा रही हैं। विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान कमलेश कुमार श्रीवास ने बताया कि बिहान से जुड़ी महिलओं को छ.ग. शासन की योजनाओं से लाभांवित भी किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष विनिश्वरी पैंकरा और सचिव विश्वभारती पैंकरा ने छ.ग.शासन, जिला प्रशासन को धन्यावाद दिया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।