मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘घाघ और भडुरी’ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में श्री दीपन कुमार चक्रवर्ती द्वारा ‘घाघ और भडुरी’ की कहावतों को संकलित कर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल न…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘घाघ और भडुरी’ पुस्तक का किया विमोचन | फ़ोटो: TVL News
रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में श्री दीपन कुमार चक्रवर्ती द्वारा ‘घाघ और भडुरी’ की कहावतों को संकलित कर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘घाघ और भडुरी’ पुस्तक के संकलनकर्ता तथा संपादक श्री चक्रवर्ती को इसके प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक पाठकों में अत्यंत लोकप्रिय सिद्ध होगी।
गौरतलब है कि भडुरी की कहावतें प्रायः कृषि तथा वर्षा-विषयक है। उनकी कहावतें छत्तीसगढ़ सहित बिहार, मध्यप्रदेश और संयुक्त प्रांतों से लेकर सारे राजपुताना और पंजाब तक फैली हुई है। इनके कहावतों के कुछ नुमाइंदे-‘अगसर खेती अगसर मार-कहें घाघ ते कबहुं न हार’। घाघ कहते हैं कि जो सबसे पहले खेत बोता है और जो सबसे पहले मारता है, वे कभी नहीं हारते।
इसी तरह ‘प्रातः काल खटिया ते उठी कै पिअइ तुरंतै पानी। कबहूं घर में बैद न अइहैं बात घाघ कै जानी’। प्रातः काल खाट पर से उठते ही तुरंत पानी पी लिया करे तो कभी बीमार न हो, यह बात घाघ की आजमाई हुई है। ‘ईख तिस्सा-मोहूं बिस्सा’ अर्थात् ईख की पैदावार तीस गुनी होती है और गेहूं की बीस गुनी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह तथा विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक आदि उपस्थित थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।