मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Gauthan Map' mobile App: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मो…

Gauthan Map' mobile App: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण
Gauthan Map' mobile App: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा।



उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमंे गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का विवरण होगा। जियो-टैगिंग के माध्यम से गौठानों की  डिजिटल मैपिंग की जाएगी। जिससे गौठानों के संसाधनों का सतत लेखा जोखा उपलब्ध होगा. प्रत्येक गोठान में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टी एक्टिविटी का डेटाबेस तैयार होगा। इस फ्रेमवर्क से गौठानों के मुख्य सूचकांकों की सटीक निगरानी हो सकेगी। इससे गौठानों में उत्पादित सामग्री की उपलब्धता एवं विपणन और लाभार्थियों का लेखा जोखा उपलब्ध होगा।



एप में राज्य शासन के लिए गौठान से जुड़ी गोठान समितियों और स्व-सहायता समूहों दोनों के लिये मजबूत डिजिटल मूल्यांकन तंत्र और सटीकता सुनिश्चित करने वाले गौठान केंद्रित डाटाबेस उपलब्ध होगा। इस डाटाबेस के आधार पर गौठानों में भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। गौठान में आय सृजन गतिविधियों की प्रवृत्ति और प्रदर्शन की निगरानी के माध्यम से आजीविका के नवीन स्रोतों की पहचान होगी, इससे हितधार कों की आय वृद्धि होगी और सूक्षम उद्द्योग की योजना बनाने तथा संवर्धन की संभावना बढ़ेगी।  



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।