मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जेल जाने के 'पहले' सावरकर क्रांतिकारी थे, जेल जाने के बाद लगातार माफी मांगते रहे: बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्मयंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''अगर सावरकर को देखना है तो दो हिस्सों में देखना होगा। जेल जाने के पहले के सावरकर क्रांतिकारी थे और उसके बाद वह लगातार माफी मांगते रहे। उन्होंने…

जेल जाने के 'पहले' सावरकर क्रांतिकारी थे, जेल जाने के बाद लगातार माफी मांगते रहे: बघेल
जेल जाने के 'पहले' सावरकर क्रांतिकारी थे, जेल जाने के बाद लगातार माफी मांगते रहे: बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्मयंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''अगर सावरकर को देखना है तो दो हिस्सों में देखना होगा। जेल जाने के पहले के सावरकर क्रांतिकारी थे और उसके बाद वह लगातार माफी मांगते रहे। उन्होंने इंग्लैंड और फिर यहां आकर क्रांतिकारी कदम उठाए लेकिन जेल जाने के बाद उनका दृष्टिकोण बिलकुल बदल गया|



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''वीर सावरकर का अपमान देश सहन नहीं करेगा। कांग्रेस ने केवल एक परिवार यानी नेहरू परिवार पर ध्यान केंद्रित किया है|



महाराष्ट्र के अकोला जिले में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,' सावरकर जी ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर कहा - सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। दरअसल, सावरकर को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि,'वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा, "सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की याचना करता हूं" और उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए। सावरकर जी ने अंग्रेज़ों की मदद की थी|


राहुल गांधी ने कहा कि,'जब सावरकर जी ने इस कागज पर हस्ताक्षर किया तो उसका कारण डर था अगर वो डरते नहीं तो वो कभी हस्ताक्षर नहीं करते। जब उन्होंने हस्ताक्षर किया तब उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि नेताओं को धोखा दिया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।