मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने ट्रेन से किया सफर: स्लीपर कोच में बिलासपुर से रायपुर तक की यात्रा, यात्रियों से की बातचीत व जानी उनकी समस्याएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को ट्रेन में सफर किया। बिलासपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन…

राहुल गांधी ने ट्रेन से किया सफर: स्लीपर कोच में बिलासपुर से रायपुर तक की यात्रा, यात्रियों से की बातचीत व जानी उनकी समस्याएं
राहुल गांधी ने ट्रेन से किया सफर: स्लीपर कोच में बिलासपुर से रायपुर तक की यात्रा, यात्रियों से की बातचीत व जानी उनकी समस्याएं | फ़ोटो: TVL News

रायपुरछत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को ट्रेन में सफर किया। बिलासपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन से यात्रा की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिलासपुर से रायपुर तक 117 किलोमीटर तक का सफर किया।  उनके साथ सीएम भूपेश बघेल और राज्य में पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं। इस दौरान राहुल गांधी ने पैसेंजर्स से उनकी समस्याओं पर बात भी की। 



बिलासपुर में हुए कांग्रेस के आवास सम्मेलन में शामिल होने के बाद राहुल गांधी बिलासपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हुए। राहुल गांधी ने ट्रेन में सामान्य यात्रियों की तरह सफर किया और घूम-घूमकर लोगों से भी मिले और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। श्री गांधी ने ट्रेन में मौजूद महिला हॉकी खिलाड़ियों से बात की। उनकी ट्रेनिंग और उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिलासपुर से रायपुर जाने के लिए ट्रेन यात्रा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "हमें यह जानकारी थी कि वह सड़क मार्ग से या हेलीकाप्टर से लौटेंगे। जब हम खाना खा रहे थे तब अचानक उन्होंने कहा, प्लीज़ कार में बैठो, हम ट्रेन से चलेंगे। उनमें जानकारी हासिल करने की जिज्ञासा होती है कि ज़मीन पर क्या स्थिति है। पिछले 10-15 वर्षों में मैंने महसूस किया है कि उनमें चीजों को जानने की बहुत उत्सुकता है। वह हर चीज के बारे में पूछता है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह लोगों से मिलते हैं और उनका हाल पूछते हैं।



इससे पहले, बिलासपुर में राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि,'' नरेंद्र मोदी जी रिमोट कंट्रोल का बटन दबाते हैं तो अडानी को मुंबई एयरपोर्ट, रेलवे का कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है। हम बटन दबाते हैं तो किसान को खाते में पैसा मिलता है, अंग्रेजी स्कूल खुलते हैं। BJP बटन दबाती है तो पब्लिक सेक्टर प्राइवेटाइज हो जाता है, आपका जल, जंगल, जमीन अडानी के हवाले हो जाता है। 



राहुल गांधी ने कहा कि,'कांग्रेस ने 2011 में जातिगत जनगणना कराई थी। उसमें हर जाति के लोगों का डेटा है, लेकिन मोदी जी वो डेटा लोगों को नहीं दिखाते। PM मोदी हमेशा OBC की बात करते हैं।  लेकिन हिन्दुस्तान की सरकार को चलाने वाले 90 सेक्रेटरी में से मात्र 3 लोग पिछड़े वर्ग के हैं और वो 3 लोग हिन्दुस्तान के बजट का सिर्फ 5% बजट कंट्रोल करते हैं।  क्या हिन्दुस्तान में मात्र 5% OBC हैं? इसका जवाब सिर्फ जातिगत जनगणना से मिल सकता है। 



राहुल गांधी ने कहा कि,PM मोदी जातिगत जनगणना से इतना डरते क्यों हैं?  डरिए मत- जाति जनगणना का डेटा सामने लाइए। अगर OBC, दलित, आदिवासी और महिलाओं को भागीदारी देनी है तो जाति जनगणना करवानी ही पड़ेगी। अगर मोदी सरकार ये नहीं करेगी, तो कांग्रेस जातिगत जनगणना कराएगी और जनता को उसका हक दिलाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।