रायपुर: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम एवं छाया वर्मा के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कांग्रेस महिला सांसदों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी मैदान में बारिश में भीगते हुए एक घंटे धरना दिया| आयोजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में जो कुछ हुआ वह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है| नारी जगत का अपमान हुआ है| भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की| नारियों का अपमान न कांग्रेस सहेगा, न छत्तीसगढ़ सहेगा|
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि 11 अगस्त को राज्यसभा में महिला सांसदों को धक्का देकर गिराया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम के साथ दुर्व्यवहार हुआ। BJP को माफ़ी मांगनी चाहिए। आज हम कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने एक घंटा मौन रहे|
छत्तीसगढ़ की बेटियों राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम जी तथा राज्यसभा सदस्य और राज्यसभा में कांग्रेस की सचेतक छाया वर्मा जी के साथ राज्यसभा में हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ गांधी मैदान में मौन विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री @bhupeshbaghelजी एवं प्रदेश अध्यक्ष
@MohanMarkamPCC जी: कांग्रेस छत्तीसगढ़
बता दे कि कल यानी बुधवार को राजधानी रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा सांसाद फूलोदेवी नेताम रो पड़ीं थी राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भावुक हो गईं| फूलोदेवी नेताम तो रो पड़ी|
छाया वर्मा ने कहा कि सदन में जो हुआ उसे लेकर बीजेपी के राज्यसभा सदस्य कुछ नहीं बोल रहे| वहीं जो वहां मौजूद नहीं थे वो झूठी प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं..साथ हीं उन्हें अपमानित कर रहे हैं| छाया वर्मा ने कहा कि राज्यसभा में 13 अगस्त को ओबीसी बिल पेश किया गया था| लेकिन कांग्रेस सहित 16 विपक्षी पार्टी पेगासस, केंद्रीय कृषि कानून, महंगाई पर चर्चा की मांग कर रही थी| लेकिन ओबीसी बिल पास करने पर सत्ता पक्ष तुली थी| इसी दौरान हमने देखा की कुछ लोग मार्शल के रूप में सदन के अंदर आ गए थे|
छाया वर्मा ने कहा कि मैं कई सालों से सदन में हूं... मैं हर किसी को जानती हूं, पहचानती हूं| 42 मार्शल सदन के अंदर घुसे तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई| साथी सदस्य फूलोदेवी गिर गईं...उन्हें चोट भी आई, लेकिन भाजपा की ओर से जो आरोप मारपीट के लगाए जा रगे हैं वह पूरी तरह झूठ है|सच्चाई आप सदन की पूरी कार्यवाही देखेंगे तो जान जाएंगे| जो वीडियो भाजपा की ओर से वायरल किया जा रहा है वह गलत है... भाजपा को इस पर माफी मांगनी चाहिए|
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने आंखों में आंसू लेकर कहा कि बीजेपी के सांसद लगातार उनका अपमान कर रहे हैं... झूठे आरोप लगा रहे हैं|