मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संस्कृति मंत्री ने 'छत्तीसगढ़ स्थान-नामार्थ परिचय शोध' संगोष्ठी का किया शुभारंभ

रायपुर: छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर के सभागार में छत्तीसगढ़ स्थान-नामार्थ विषय पर आयोजित दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ किया। मंत्री भगत ने इस मौके पर स…

संस्कृति मंत्री ने 'छत्तीसगढ़ स्थान-नामार्थ परिचय शोध' संगोष्ठी का किया शुभारंभ
संस्कृति मंत्री ने 'छत्तीसगढ़ स्थान-नामार्थ परिचय शोध' संगोष्ठी का किया शुभारंभ | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर के सभागार में छत्तीसगढ़ स्थान-नामार्थ विषय पर आयोजित दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ किया। मंत्री भगत ने इस मौके पर सरगुजा के स्थान - नामों की परंपरा को रेखांकित करते हुए ऐसे अकादमिक आयोजनों में प्राप्त शोध पत्रों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अध्यक्ष संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने प्रदेश के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों के नामकरण की रोचकता और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की विशेषता पर प्रकाश डाला।




 संगोष्ठी के प्रथम दिन आज दो अकादमिक सत्रों में 10 शोध पत्रों का वाचन हुआ, जिसमें विभिन्न अध्येताओं और शोधार्थियों द्वारा बस्तर, सरगुजा, राजिम, कोरिया, भोरमदेव, खैरागढ़, राजनांदगांव, धमधा और गरियाबंद क्षेत्र से संबंधित स्थानों, स्मारकों, ग्रामों, नगर के नामों के, अर्थ, व्युत्पत्ति, उनमें निहित जनश्रुतियों की जानकारी दी गई। आधार वक्तव्य डॉ. के. के. चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने सरगुजा के आदिवासी समूहों द्वारा धारित उपनामों की व्याख्या करते हुए बताया कि इनमें जीव-जंतु और वनस्पतियों का समावेश मिलता है। 



उन्होंने पुरातत्त्व और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करते समय आधुनिक तकनीक और पारिस्थितिकी के मध्य संतुलन बनाए रखने की बात कही, जिससे आधुनिक विकास के दौर में मूर्त और अमूर्त विरासतों को नुकसान होने से बचाया जा सके। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी ने संगोष्ठी के विषय की महत्ता पर अपनी बात कही। संचालक विवेक आचार्य ने स्वागत उद्बोधन और कार्यक्रम का परिचय देते हुए संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शुभारंभ सत्र के बाद डॉ. एन. एस. साहू और डॉ चितरंजन कर ने छत्तीसगढ़ के स्थान नामों पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. आर. एन. विश्वकर्मा, मीर अली मीर, अशोक तिवारी, जी. एल. रायकवार उपस्थित थे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।