मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज

रायपुर: प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम और चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 24 दिसंबर को पंचायत चुनावों की घोषणा की गई थी।इस संबंध में आज निर्वाचन भवन में रिटर्निंग अधिकारि…

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज
Chhattisgarh Panchayat Chunav 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम और चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 24 दिसंबर को पंचायत चुनावों की घोषणा की गई थी।इस संबंध में आज निर्वाचन भवन में रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ट्रेनिंग सम्पन्न हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई इस ट्रेनिंग में बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पंच को छोड़कर सभी पदों के लिए ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे।इसलिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखें। आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें और मतदाता जागरूकता के लिए जाबो कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्रियाकलापों का संचालन करें। साथ ही हर चरण में चाहे प्रशिक्षण हो, मतदान सामग्री वितरण हो, मतदान हो या मतगणना कोविड 19 गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित हो।



उल्लेखनीय है कि जिला कोरिया के विकासखंड बैकुण्ठपुर के तीन ग्राम पंचायत फूलपुर, विशुनपुर एवं कंचनपुर तथा जिला कोण्डागांव के विकासखंड बड़ेराजपुर के पांच ग्राम पंचायत विश्रामपुरी ‘‘अ‘‘, विश्रामपुरी ‘‘ब‘‘, खरगांव, जिर्रापारा एवं बीरापारा मेंआमनिर्वाचन और 28 जिलों के 1576 ग्रामपंचायतों के 03 जिला पंचायत सदस्य, 30 जनपद सदस्य,235 सरपंच पद एवं 1807पंच पद हेतु उप निर्वाचन एक चरण में सम्पन कराया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 28 दिसंबर को निर्वाचन सूचना का प्रकाशन कराया जाएगा इसके बाद 28 दिसंबर की सुबह10.30 बजे से ही नाम निर्देशन प्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की आखरी तारीख 3 जनवरी है।



इसके बाद 4 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और 6 जनवरी की दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे।मतदान 20 जनवरी को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा। मतगणना मतदान केंद्र में मतदान के तुरंत बाद ही 20 जनवरी को की जाएगी परंतु यदि आवश्यक हुआ तो तहसील और विकासखंड में 21 जनवरी को 3 बजे से मतगणना की जाएगी।पंच ,सरपंच और जनपद सदस्यों के परिणाम की घोषणा खंड मुख्यालय में 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा 24 जनवरी को सुबह 9 बजे से जिला मुख्यालय में की जाएगी।



उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उपनिर्वाचन में पुरुष मतदाता 9,27,719, महिला मतदाता 9,29,490 और अन्य 26 कुल 18,57,235 मतदाता निर्वाचन में भाग लेंगे। आयोग द्वारा मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराई गई है। मतदान के लिए आम/उपनिर्वाचन हेतु कुल 2228 मतदान केंद्र निर्धारित किये गयेे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव श्री रिमिजुइस एक्का, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल और उप सचिव डॉ संतोष कुमार देवांगनसहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।