संसदीय सचिव और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्र…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
संसदीय सचिव और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में मत्स्य कृषकों एवं मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं राज्य की नवीन मछुआ नीति के प्रारूप के संबंध में चर्चा की।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को 29 अगस्त को आयोजित होने वाले मछुआ कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
उन्होंने बताया कि मछलीपालन को कृषि का दर्जा देने से मत्स्य कृषक एवं मछुआ समाज के लोग प्रसन्न हैं। इससे मत्स्यपालन के लिए शासन की ओर से ऋण एवं अन्य सुविधा मिलने से मत्स्य उत्पादन के लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ मत्स्य उत्पादन एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों को होगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।