मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

​​​​​​​अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: पतोरा एक ऐसा गांव जहां घर-घर के सामने महिला मुखिया के नाम

रायपुर: पूरे विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राम पतोरा के लिए यह विशेष क्षण है। पतोरा में पहली बार घर के बाहर मुखिया का नाम महिला के नाम पर है यहा…

​​​​​​​अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: पतोरा एक ऐसा गांव जहां घर-घर के सामने महिला मुखिया के नाम
​​​​​​​अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: पतोरा एक ऐसा गांव जहां घर-घर के सामने महिला मुखिया के नाम | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: पूरे विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राम पतोरा के लिए यह विशेष क्षण है। पतोरा में पहली बार घर के बाहर मुखिया का नाम महिला के नाम पर है यहां पंचायत ने तय किया कि महिला सशक्तिकरण तभी होगा जब महिलाओं के हाथ में जिम्मेदारी होगी महिलाएं घर में वास्तविक मुखिया की भूमिका अदा करती है लेकिन घर के सामने नाम पुरुषों का होता है। ग्राम पतोरा ने यह चलन बदला और इस गांव के हर घर में महिला मुखिया का नाम इंगित है। 




इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक में बताया कि ग्राम पतोरा में अभिनव पहल की गई ताकि महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत मैसेज दिया जा सके। गांव के लोग काफी गौरवान्वित है। गांव की सरपंच अंजीता साहू ने बताया कि हमने यह निर्णय लिया कि गांव के हर घर में महिला मुखिया का नाम घर के सामने लिखेंगे। स्वाभाविक रूप से इस कदम से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। साथ ही इस महत्वपूर्ण निर्णय से अन्य गांव के लोग भी महिलाओं को सशक्तिकरण करने के प्रयासों को बढ़ावा देंगे। 




श्रीमती अंजीता साहू ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह अहम है कि मुखिया की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाए क्योंकि घर के अहम निर्णय में अंतिम रूप से मुखिया की स्वीकृति होती है। मुखिया के अनुमोदन के बाद ही घर के सारे निर्णय होते हैं स्वाभाविक रूप से पतोरा में जब यह निर्णय लिया गया है तो इसके परिणाम बहुत अच्छे होंगे और महिलाओं की शक्ति मजबूत होगी महिलाओं के हाथ मजबूत होने से स्वाभाविक रूप से परिवार भी मजबूत होगा और परिवार मजबूत होने से गांव मजबूत होगा। गांव के पुरुष भी इस निर्णय से काफी खुश हैं|




उन्होंने बताया कि स्त्री और पुरुष दोनों मिलकर ही परिवार का संचालन करते हैं और घर के अधिकतर निर्णय महिलाएं लेती हैं। घर के मुखिया के रूप में भी महिला को ही जिम्मेदारी दी जानी चाहिए इस तरह से महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में यह मजबूत कदम होगा। 




उल्लेखनीय है कि पतोरा गांव में ग्रामीणों के इस नवाचार को देखने आज दिल्ली से टीम भी पहुंची। दिल्ली की टीम ने इस नवाचार की प्रशंसा की और गांव के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण जनों की प्रशंसा की। दिल्ली के टीम के सदस्यों ने कहा कि यह पहल बहुत ही महत्वपूर??ण है और नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर होगा। दिल्ली की टीम से स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी आनंद शंकर के साथ अधिकारी पहुंचे थे। पतोरा गांव की पंचायत ने ऐसी पहल की है जो पूरे देश के लिए मिसाल बनेगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।