मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

3 फरवरी को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा

● राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना का करेंगे शुभारंभ● गांधी सेवा ग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का करेंगे भूमिपूजनरायपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्…

3 फरवरी को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा
3 फरवरी को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा | फ़ोटो: TVL News

● राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना का करेंगे शुभारंभ

● गांधी सेवा ग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का करेंगे भूमिपूजन


रायपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशीला रखेंगे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल, विभागीय प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही विकास प्रदर्शनी सहित विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में आवागमन के साथ ही बिजली, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।



उल्लेखनीय है कि श्री राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे और योजना के तहत पंजीकृत 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किस्त की राशि का उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत भूमिहीन कृषक मजदूरों को साल में तीन किश्तों में 6 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल गांधी राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर सांसद श्री राहुल गांधी और वर्धा की तर्ज पर नया रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति का भी भूमिपूजन करेंगे।



स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू,  स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्नबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंग्गई डी., आईजी इंटेलिजेंस श्री आनंद छाबड़ा, गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।