मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने पहना ब्रांड डेनेक्स का नेहरू जैकेट: डेनेक्स ब्रांड का नेहरू जैकेट पहनकर बोले बहुत आरामदायक है

रायपुर: कांग्रेस सांसद श्री राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैंदान पहुंच कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोकहित में संचालित विभिन्न योजनाओं सहित विकास कार्यों की लगाई…

राहुल गांधी ने पहना ब्रांड डेनेक्स का नेहरू जैकेट: डेनेक्स ब्रांड का नेहरू जैकेट पहनकर बोले बहुत आरामदायक है
राहुल गांधी ने पहना ब्रांड डेनेक्स का नेहरू जैकेट: डेनेक्स ब्रांड का नेहरू जैकेट पहनकर बोले बहुत आरामदायक है | फ़ोटो: TVL News

 रायपुर: कांग्रेस सांसद श्री राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैंदान पहुंच कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोकहित में संचालित विभिन्न योजनाओं सहित विकास कार्यों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें सांसद श्री राहुल गांधी ने बस्तर डोम में दंतेवाड़ा के डेनेक्स ब्रांड के तहत अपरल निर्माण में कार्यरत हारम गांव की शांति, प्रीति, संजना व बारसूर गांव की प्रियंका सहित फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओ-युवाओं से बात की। सभी ने अपने-अपने कार्य अनुभवों को सांसद श्री गांधी के समक्ष साझा किया। 



श्री सांसद ने उनके अनुभव को जाना और निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। दंतेवाड़ा जिले के बिहान समूह की बहनों ने सांसद श्री गांधी को डेनेक्स गारमेंट फैक्टरी में निर्मित ‘खादी जैकेट’ भेंट किया। जिसे पहन कर श्री गांधी ने महिलाओं के हुनर की जमकर तारीफ की। 



ज्ञात है कि डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री का संचालन गीदम विकासखंड के ग्राम हारम में बिहान समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्थापित इस यूनिट में डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है। डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल में 75 लाख उत्पाद बनाने के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के अनुबंध किये है। इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सांसद श्री राहुल गांधी को डैनेकस एवं पूना माडाकाल के तहत गरीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।



डेनेक्स ब्रांड का नेहरू जैकेट पहनकर बोले बहुत आरामदायक है 

डेनेक्स के स्टाल पर महिलाओं ने उन्हें डेनेक्स में बना नेहरू जैकेट भेंट किया। श्री राहुल गांधी ने बड़ी आत्मीयता के साथ जैकेट पहनकर कहा कि यह बहुत आरामदायक है। सांसद श्री राहुल गांधी ने बस्तर डोम में दंतेवाड़ा के डेनेक्स के स्टॉल में रेडिमेड वस्त्र निर्माण में कार्यरत हारम गांव की शांति, प्रीति, संजना, बारसूर गांव की प्रियंका सहित वहां उपस्थित महिलाओं-युवाओं से बात की। उन्होंने उनके अनुभव जाने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्थापित इस यूनिट में डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है। डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के एमओयू किये हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।