मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Road Safety Cricket World Series: CM बघेल की विशेष पहल पर विभिन्न वर्गों को मिलेंगे मैच का फ्री पास

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मीडिया प्रतिनिधियों, कक्षा 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के…

Road Safety Cricket World Series: CM बघेल की विशेष पहल पर विभिन्न वर्गों को मिलेंगे मैच का फ्री पास
Road Safety Cricket World Series: CM बघेल की विशेष पहल पर विभिन्न वर्गों को मिलेंगे मैच का फ्री पास | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मीडिया प्रतिनिधियों, कक्षा 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सशस्त्र सेवा के जवानों को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज के एक-एक मैच निःशुल्क देखने का मौका मिलेगा। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।




मीडिया प्रतिनिधियों को 12 मार्च को बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए निःशुल्क पास दिए जाएंगे। इसी तरह 14 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैड लीजेंड्स मैच के लिए 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार विजेताओं को, 15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के मैच के लिए मंत्रालय, संचालनालय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तथा 16 मार्च को इंग्लैण्ड लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए सशस्त्र सेवा के जवानों को फ्री पास मिलेंगे।




गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ल्ड सीरीज में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैण्ड, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज कुल छः देशों की लीजेंड्स टीम भाग ले रही है। इस वर्ल्ड सीरीज में 17 मार्च को पहला और 19 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल तथा 21 मार्च को फाइनल मैच होगा।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।