मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया गहरा शोक

रायपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता (Senior Congress leader) करुणा शुक्ला (Karuna Shukla) कोरोना से जिंदगी की जंग हार गयीं| सोमवार देर रात रायपुर के रामकृष्…

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया गहरा शोक
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया गहरा शोक | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता (Senior Congress leader) करुणा शुक्ला (Karuna Shukla) कोरोना से जिंदगी की जंग हार गयीं| सोमवार देर रात रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया| जानकारी के मुताबिक उन्होंने रात 12 बजकर 40 मिनट पर आखीरी सांस ली|





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती करुणा शुक्ला से उनके बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति दे।




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,''मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति।




करुणा शुक्ला के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता करुणा शुक्ला जी के निधन का दुखद समाचार मिला।करुणा जी हम सबकी मार्गदर्शक थीं। उनकी कमी पूरे कांग्रेस परिवार को खलेगी। ईश्वर उनको श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।