मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लोदाम में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का हुआ समापन, कांग्रेस MLA ने कहा- सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले और जिले का नाम करें रौशन

जशपुरनगर/रायपुर: छत्तीसगढ़ में जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लोदाम में कांग्रेस विधायक विनय भगत ने 3 से 5 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने…

लोदाम में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का हुआ समापन, कांग्रेस MLA ने कहा- सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले और जिले का नाम करें रौशन
लोदाम में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का हुआ समापन, कांग्रेस MLA ने कहा- सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले और जिले का नाम करें रौशन | फ़ोटो: TVL News

जशपुरनगर/रायपुर: छत्तीसगढ़ में जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लोदाम में कांग्रेस विधायक विनय भगत ने 3 से 5 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनपद पचायत के उपाध्यक्ष संजीव भगत, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी और सीआरपीएफ के कमाण्डेट संजीव कुमार, सरपंच, सचिव, ग्रामीणजन और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




कांग्रेस विधायक विनय भगत ने सभी खिलाड़ियों से परिचय जाना और अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है और वे अपनी प्रतिभा से आगे बढ़ते हैं। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी रूचि के अनुसार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े।




कलेक्टर महादेव कावरे ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोदाम के आस-पास के ग्राम पंचायतों ने मिलकर खिलाड़ियों के लिए अच्छा खेल का आयोजन किया है और खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ी अनुशासन सीखता है, स्वास्थ्य और शरीर बेहतर बनता है। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। 




पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने सभी खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों में उत्साह एवं ललक देखने को  मिल रहा है। खिलाड़ियों का शरीर खेल से स्वस्थ, निरोग और तंदुरूस्थ रहता है। खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बगैर खेल भावना से खेलना चाहिए। ग्रामीण पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 5-10 ग्रामों के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। बालक-बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता में कबड्डी, खो, शतरंज, दौड़, वालीबाल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।