मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

'समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण': छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया

रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों मे…

'समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण': छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया
'समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण': छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी है। श्रीमती भेंडिया आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में आयोजित जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर को संबोधित कर रही थी। 




उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में कुपोषण दूर करने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य व मजबूत होगा, तो प्रदेश व देश मजबूत होगा। 



उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों में महिला स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। राज्य में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर को संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भी संबोधित किया।





 मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शिविर में छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत दस महिला स्वसहायता समूह को ऋण स्वीकृति की राशि का चेक प्रदान किया। गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार हेतु सुपोषण कीट व ग्यारह महिलाओं को जच्चा-बच्चा कीट का वितरण किया गया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिले में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शिविर स्थल पर लगाए गए ‘‘बालोद बाजार‘‘ स्टाल का भी निरीक्षण कर विक्रय किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।