मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आदिवासियों और वनवासियों की सहमति के बिना जंगलों को काटने की मंजूरी देगी मोदी सरकार!, फैसले पर भड़की कांग्रेस, बोलीं-ये निर्णय आदिवासियों और अन्य लोगों को असहाय कर देगा...

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के ''आदिवासियों और जंगल में रहने वालों की सहमति के बिना जंगलों को काटने की मंजूरी' देने फैसले पर कांग्रेस ने हमला बोला है| नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस महा…

आदिवासियों और वनवासियों की सहमति के बिना जंगलों को काटने की मंजूरी देगी मोदी सरकार!, फैसले पर भड़की कांग्रेस, बोलीं-ये निर्णय आदिवासियों और अन्य लोगों को असहाय कर देगा...
आदिवासियों और वनवासियों की सहमति के बिना जंगलों को काटने की मंजूरी देगी मोदी सरकार!, फैसले पर भड़की कांग्रेस, बोलीं-ये निर्णय आदिवासियों और अन्य लोगों को असहाय कर देगा... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  नरेंद्र मोदी सरकार के ''आदिवासियों और जंगल में रहने वालों की सहमति के बिना जंगलों को काटने की मंजूरी' देने फैसले पर कांग्रेस ने हमला बोला है| नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘‘यदि आदिवासियों के हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार की सच्ची नियत को कुछ दर्शाता है, तो ये निर्णय है, जो वन क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों आदिवासियों और अन्य लोगों को असहाय कर देगा|



कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, जिसे जन सामान्य की भाषा में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के रूप में जाना जाता है, एक ऐतिहासिक और सर्वाधिक प्रगतिशील कानून है जिसे गहन संवाद और चर्चा के बाद संसद द्वारा सर्वसम्मति और उत्साहपूर्वक पारित किया गया था। यह देश के वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित और अन्य परिवारों को व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तर पर भूमि और आजीविका के अधिकार प्रदान करता है।



कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘‘ अगस्त 2009 में, इस कानून के अक्षरशः अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए, तत्कालीन पर्यावरण और वन मंत्रालय ने एक परिपत्र जारी किया, जिसमें कहा गया था कि वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत वन भूमि के अन्यत्र उपयोग के लिए किसी भी मंजूरी पर तब तक विचार नहीं किया जाएगा जब तक वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का सर्वप्रथम निपटान नहीं कर लिया जाता है। 



जयराम रमेश ने कहा, ‘‘पारंपरिक रूप से वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी और अन्य समुदायों के हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह प्रावधान किया गया था। इस परिपत्र के अनुसार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वन और पर्यावरण मंजूरी पर कोई भी निर्णय लेने से पहले आदिवासी और अन्य समुदायों के अधिकारों का निपटान करना जरुरी होगा। परिपत्र में कहा गया है कि इस तरह के किसी भी प्रयोजन को कानून संवत होने के लिए प्रभावित परिवारों की स्वतंत्र, पूर्व और सुविज्ञ सहमति प्राप्त करना बाध्यकारी होगा।



अब, हाल ही में मोदी सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा अंतिम रुप से वन मंजूरी मिलने के बाद वन अधिकारों के निपटारे की अनुमति दे दी है। जाहिर तौर पर यह प्रावधान कुछ चुनिंदा लोगों के लिए 'व्यापार को आसान बनाना' के नाम पर किया गया है। परंतु यह निर्णय उस विशाल जन समुदाय के लिए 'जीवन की सुगमता' को समाप्त कर देगा, जो आजीविका के लिए वन भूमि पर निर्भर है। 



जयराम रमेश ने कहा, ‘‘यह वन अधिकार अधिनियम, 2006 के मूल उद्देश्य और वन भूमि के अन्यत्र उपयोग के प्रस्तावों पर विचार करते समय इसके सार्थक उपयोग के उद्देश्य को नष्ट कर देता है। एक बार वन मंजूरी मिलने के बाद, बाकी सब कुछ एक औपचारिकता मात्र बनकर रह जाएगा, और लगभग अपरिहार्य रूप से किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसका निपटान नहीं किया जाएगा।



कांग्रेस महासचिव ने कहा ‘‘वन भूमि के अन्यत्र उपयोग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राज्य सरकारों पर केंद्र की ओर से और भी अधिक दबाव होगा। वन संरक्षण अधिनियम 1980 को, वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अनुरूप लागू करना सुनिश्चित करने के संसद द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व को मोदी सरकार ने तिलांजलि दे दी है। इन नए नियमों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समितियों सहित अन्य संबद्ध हितधारकों से बिना कोई विचार विमर्श और चर्चा किए प्रख्यापित कर दिया गया है। इन नियमों को संसद के आगामी सत्र में चुनौती दी जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।