Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ''...जनता अपना निर्णय सुनाने के लिए उतारू है। पूरी पार्टी मुस्तैदी से चुनाव मैदान में तैयार खड़ी है। मुझे पूरा विश्वास है कि जो पिछले 25-30 साल में नहीं हुआ वो इस बार होगा और कांग्रेस राजस्थान में फिर से सरकार बनाएगी..."
राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "...मैं लोगों से अपील करता हूं कि एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा के केंद्र के काम को रखिए, हमारा काम अच्छा हो तो हमारे साथ आईए। हमने जो काम किया है वह लोगों को दिख रहा है... काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से। हमने दिल से काम किया है इसलिए हमें 100% उम्मीद है कि कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।"
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "भाजपा अपनों पर ही आक्रामक है... देश के प्रधानमंत्री को बार-बार ये जाकर बताना पड़ रहा है कि हमारा कोई चेहरा नहीं होगा। इसका मतलब ये है कि भाजपा में अंदरूनी फूट है... दूसरी तरफ हम (कांग्रेस) एक हैं। हम एकजुटता के साथ काम करते हैं... हम अब जनता के बीच जाकर राजस्थान सरकार के सभी कामों को बताएंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार को दोहराएगी।"
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "हम पूरे जोश से मैदान में जाएंगे और हमने अब तक जितने काम किए हैं उस पर बात करेंगे और जाति जनगणना पर भी चर्चा करेंगे। बीजेपी…
5 राज्यों में चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी सभी 5 राज्यों में जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है... हम सभी 5 राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं..."
5 राज्यों (मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना) में चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "हम तैयार हैं और पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि हमारे प्रमुख विपक्षी(भाजपा) के अंदर घबराहट है... हवा बदल गई है। देश बदलाव चाहता है, इसलिए देश कह रहा है कि भारत जोड़ेगा INDIA जीतेगा।"