Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा पर राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को कहा, "कल सोमवार को इन्होंने जो सीटें घोषित की हैं बहुत अच्छे उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा, पता भी नहीं चलेगा कि ये उम्मीदवार कहां गए... जो सांसद इनके फेल हो गए हैं, जनता उन सांसदों को टॉर्च लेकर ढूंढ रही है उनको टिकट मिला है। इनके 25 सांसद जीते थे सारे गायब हो गए 5 साल में नजर नहीं आए।"
बता दें कि, राजस्थान में विधानसभसा की कुल 200 सीटें हैं। ECI ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का एलान किया। राजस्थान में एक चरण मतदान कराया जाएगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के परिणात तीन दिसंबर को आएंगे।
राजस्थान में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारती जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की इस पहली लिस्ट में कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है| इन उम्मीदवारों में 7 सांसद भी शामिल हैं|
बीजेपी की इस पहली लिस्ट में - पार्टी सांसद दीया कुमारी, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भागीरथ चौधरी, नरेन्द्र कुमार और देवजी पटेल को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।