जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बजट 2023 पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शुक्रवार को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया| इस योजना के तहत अब 10 लाख कि जगह 25 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा| बता दें कि ,इससे पहले राजस्थान में 10 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल रहा था|
विधानसभा में बजट भाषण पेश करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान के लोगों को चिरंजीवी योजना के तहत 10 लाख से 25 लाख बढ़ा दिया है| इसके साथ ही दुर्घटना बिमा राशि भी 5 लाख से बढ़ा कर 10 लाख कर दी है|
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए हमने ब्लॉक स्तर पर जांच केंद्र खोलने का भी फैसला किया है| जाँच केंद्रों पर 50 से अधिक जांचें मुफ्त में हो सकेंगी| EWS परिवारों को भी चिरंजीवी योजना का लाभ मिलेगा|
➤500 रु. में रसोई गैस सिलेंडर
➤100 यूनिट बिजली फ्री
➤ चिरंजीवी योजना में 25 लाख का बीमा
➤1 हजार इंग्लिश मीडियम स्कूल
➤हर साल 30 हजार बालिकाओं को स्कूटी
➤ महिलाओं को रोडवेज बस किराए में 50% छूट
➤कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी