मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Santkabir nagar news: राकेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया लाखों के ईनामी छितही प्रीमियर लीग के पांचवें संस्कार भव्य शुभारंभ

छितही की सरजमीं जिले के सबसे बड़े ईनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवम् एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी ने भव्य शुभारंभ किया। कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के जुनून और…

Santkabir nagar news: राकेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया लाखों के ईनामी छितही प्रीमियर लीग के पांचवें संस्कार भव्य शुभारंभ
Santkabir nagar news: राकेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया लाखों के ईनामी छितही प्रीमियर लीग के पांचवें संस्कार भव्य शुभारंभ | फ़ोटो: TVL News

छितही की सरजमीं जिले के सबसे बड़े ईनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवम् एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी ने भव्य शुभारंभ किया। कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के जुनून और रोमांच के बीच जब राकेश चतुर्वेदी ने 65 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट किया तो खचाखच भरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस प्रतियोगिता में कैनवस बाल के बिहार और उत्तर प्रदेश के सितारों सहित आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों के शिरकत करने की संभावना है। बस्ती मंडल के युवाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व के स्वामी राकेश चतुर्वेदी ने फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंबेडकरनगर खलील??बाद के बीच उद्घाटन मैच शुरू हुआ। श्री चतुर्वेदी ने पहले बल्लेबाजी करके पिच का उद्घाटन किया बाद में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का शुभारभ कराया। राष्ट्रीय गान की मधुर धुन के बीच खिलाड़ियों और दर्शकों ने राष्ट्रीयता का संकप लिया। इससे पहले क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बाइक जुलूस के साथ मुख्य अतिथि श्री चतुर्वेदी को महुली कस्बे से रिसीव किया। प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान अलीमुलकदर उर्फ ढिलढिल प्रधान, संरक्षक असजद हुसैन, युवा नेता महताब आलम उर्फ बब्बू, प्रधान प्रतिनिधि सलीम बाबू, कोषाध्यक्ष भोलू आदि ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया श्री चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट और छितही से उनका बहुत पुराना रिश्ता है। युवाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और संयम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील किया। अंबेडकरनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खो कर 117 रन बनाया। इस शानदार प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पूरी कमेटी को बधाई दिया। उद्घाटन समारोह का संचालन अंतरराष्ट्रीय शायर असद महताब ने किया। सीपीएल 5 सीजन की विजेता बनने वाली टीम को 1 लाख 31 हजार रुपए, उप विजेता टीम को 65 हजार रुपए नगद पुरस्कार के साथ ही चमचमाती हुई ट्राफी प्रदान की जाएगी। इस दौरान प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, युवा नेता निहाल चन्द पांडेय, दिग्विजय यादव, मनमोहन चतुर्वेदी, सुनील बाबा, मकसूद अहमद, शहीम अहमद, लड्डन, उस्मान, अच्छन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।