मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपने मन की बात की, बेहतर होता यदि वह काम की बात करते: CM हेमंत सोरेन का पीएम मोदी पर तंज

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन प…

प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपने मन की बात की, बेहतर होता यदि वह काम की बात करते: CM हेमंत सोरेन का पीएम मोदी पर तंज
प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपने मन की बात की, बेहतर होता यदि वह काम की बात करते: CM हेमंत सोरेन का पीएम मोदी पर तंज | फ़ोटो: TVL News

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने 'मन की बात' की। सोरेन ने कहा, 'बेहतर होता कि प्रधानमंत्री काम की बात करते और काम की बात सुनते। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई, जब मोदी ने सोरेन के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति को लेकर बातचीत की।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात करके कोरोना महामारी की स्थिति के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया था| सोरेन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री पर एकतरफा संवाद का आरोप लगाते हुए तंज भी कस दिया| सोरेन ने कहा कि बेहतर होता अगर पीएम मोदी काम की बात करते और काम की बात सुनते|




 झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।' सूत्रों ने बताया कि सोरेन नाखुश हैं, क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दे के बारे अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गई। प्रधानमंत्री ने केवल कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।