रांची: झारखंड में पेट्रोल नए साल में 25 रुपये तक सस्ता मिलेगा | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नए साल पर राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कमी (25 liter Petrol Concession) करने की घोषणा की है| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,''पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों पर असर पड़ रहा है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि गरीब, मज़दूर, मध्यमवर्गीय लोग जो मोटरसाइकिल से चलते हैं उनको पेट्रोल के दाम पर 26 जनवरी 2022 से 25 रुपये प्रति लीटर की राहत दी जाएगी|
झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी पेट्रोल की कीमतों में कमी को लेकर ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया, 'पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।
दरअसल, झारखंड की हेमंत सरकार को आज यानी बुधवार को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड सरकार ने मोटरसाइकिल और स्कूटर सवारों के लिए पेट्रोल की कीमत में 25 रुपये प्रति लीटर की रियायत देने का एलान किया। इसका लाभ राज्य के बीपीएल कार्डधारक उठा सकेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि,''Petrol एवं Diesel के दाम आज आसमान छू रहें है। इसका बुरा असर गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। एक गरीब व्यक्ति घर में मोटरसाइकिल होते हुए भी Petrol के पैसे नहीं रहने के करण उसको चला नहीं पा रहा है। अपना फसल बेचने बाजार नहीं जा पा रहा है। इसलिए मैनें निर्णय लिया है कि वैसे राशन कार्ड धारी यदि अपने Motorcycle या Scooter में Petrol भराते हैं, तो उन्हें 25 रू० प्रति लीटर की दर से हम राशि उनके बैंक खाते में Transfer करेंगे। यह व्यवस्था 26 जनवरी से हम लागू करने जा रहें हैं एवं एक गरीब परिवार प्रतिमाह 10 लीटर Petrol तक यह राशि प्राप्त कर सकता है।
26 जनवरी से नई दरें होंगी लागू
इस समय रांची में एक लीटर पेट्रोल 98 रुपये 52 पैसे की दर से बिक रही है। डीजल का भाव 91 रुपये 56 पैसे प्रति लीटर है। झारखंड में पेट्रोल की नई दरें लागू होने का फायदा बाइक सवार लोगों को 26 जनवरी से मिलेगा। हेमंत सोरेन सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ये गुड न्यूज दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के बढ़े रेट से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा परेशान हैं, इसलिए उन्हें ये राहत दी गई।