मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

IIM रांची के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश; बंधे हुए थे दोनों हाथ

रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रांची (Indian Institute of Management Ranchi) के शिवम पांडे नाम के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई| हॉस्टल के कमरे में छात्र की लाश मिली है…

IIM रांची के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश; बंधे हुए थे दोनों हाथ
IIM रांची के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश; बंधे हुए थे दोनों हाथ | फ़ोटो: TVL News

रांची:  रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रांची (Indian Institute of Management Ranchi) के शिवम पांडे नाम के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई| हॉस्टल के कमरे में छात्र की लाश मिली है| छात्र का कमरा अंदर से बंद था। इतना ही नहीं शव के दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 



मामले की जांच को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया गया है और पांच सदस्यीय टीम जांच कर रही है| शिवम एमबीए के सेकंड ईयर का छात्र था| शिवम के दोनों हाथ बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



जानकारी के मुताबिक,'' शिवम मूल रूप से बनारस (UP) का रहने वाला था और रांची के आईआईएम में पढ़ाई करता था| आईआईएम परिसर स्थित आईआईएम हॉस्टल के पांचवे तल्ले में ही उसका कमरा था| छात्र शिवम का कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ| 



IIM रांची के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद होने पर रांची (ग्रामीण) SP नौशाद आलम अंसारी ने बताया कि, छात्र (शिवम पांडे) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। SIT गठित की गई है।रात में लोहड़ी की पार्टी हुई थी, काफी देर तक जब शिवम ने कमरे का दरवाज़ा नहीं खोला तो शीशा तोड़कर उसे खोला गया| शिवम के परिजन के बयान के आधार पर FIR की गई है। कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है, FSL की टीम भी मौके पर पहुंची थी और उन्होंने तथ्य इकट्ठा किए हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 6 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।