मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव की रंगदारी का जलवा कायम, खुशी कक्कड़ के साथ आया गाना 'राजा रंगदार' 5 मिलियन क्लब में शामिल

कातिल अदाओं वाली अदाकारा माही श्रीवास्तव भोजपुरी की ऐसी अदाकारा बन गई है, जिनके हुश्न और अदा का क्रेज खूब देखने को मिलता है। वह भी जब भी किसी फिल्म या गानों में अदायगी करती हैं तो वह काबिले तारीफ होत…

माही श्रीवास्तव की रंगदारी का जलवा कायम, खुशी कक्कड़ के साथ आया गाना 'राजा रंगदार' 5 मिलियन क्लब में शामिल
माही श्रीवास्तव की रंगदारी का जलवा कायम, खुशी कक्कड़ के साथ आया गाना 'राजा रंगदार' 5 मिलियन क्लब में शामिल | फ़ोटो: TVL News

कातिल अदाओं वाली अदाकारा माही श्रीवास्तव भोजपुरी की ऐसी अदाकारा बन गई है, जिनके हुश्न और अदा का क्रेज खूब देखने को मिलता है। वह भी जब भी किसी फिल्म या गानों में अदायगी करती हैं तो वह काबिले तारीफ होता है और लोग बाग भर भर के प्यार देते हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव की अलग तेवर में आया गाना 'राजा रंगदार' रिलीज होते ही वायरल हो गया है और देखते ही देलहते 5 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।

बता दें कि सिंगर खुशी कक्कड़ की मधुर आवाज में गाया हुआ और माही श्रीवास्तव की अदाकारी से भरपूर बहुत ही बेहतरीन गाना 'राजा रंगदार' ऑडियंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। सिंगर खुशी और एक्ट्रेस माही की जोड़ी ने इस गाने से तहलका मचा दिया है। इस गाने का वीडियो सांग काफी अलग हटकर बनाया गया है। इस गाने का लोकेशन काफी रिच है और गाने फिल्मांकन बिग लेबल किया गया है। यह भोजपुरी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव का नया अवतार लोगों को दीवाना बना रहा है तो वहीं माही श्रीवास्तव नये अंदाज में डांस मूमेंट करके खूब गरदा उड़ा रही है और रंगदारी दिखा रही है। माही श्रीवास्तव का यह रूप पहली बार सबके सामने आया है जो सबको आश्चर्यचकित कर रहा है। वह रंगदार के गेटअप में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।



इसके वीडियो सांग 'राजा रंगदार' में दिख रहा है कि माही श्रीवास्तव रौबदार अंदाज में स्वैग दिखा रही हैं। उनका एटीट्यूड देखते हुए बन रहा है। काला कुर्ता, काली लुंगी और कंधे पर काला गमछा रखे और काली घनी जुल्फें लहराती हुई वह लेडी डॉन लग रही है। इस गाने में  वह अपने दिलदार को संबोधित करते हुए कह रही है कि...

'असही तू चारों ओर छईले रहा, यूपी अ बिहार में हिलाईले रहा, जवन बोली त गोली से मारत चला, राजा रंगदार तुहु झारत चला, जिला में गरदा कबारत चला...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस सांग 'राजा रंगदार' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के सिंगर खुशी कक्कड़ हैं। इसको गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी, कास्ट्यूम डिजाईनर बादशाह खान हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।