मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

'तन्वी द ग्रेट' स्टार पल्लवी जोशी ने कान्स 2025 से शेयर किए खूबसूरत लम्हे

मुंबई (अनिल बेदाग) : नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने हाल ही में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपने खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर की है। वह अपनी आने वाली फिल्म 'तन्वी द…

'तन्वी द ग्रेट' स्टार पल्लवी जोशी ने कान्स 2025 से शेयर किए खूबसूरत लम्हे
'तन्वी द ग्रेट' स्टार पल्लवी जोशी ने कान्स 2025 से शेयर किए खूबसूरत लम्हे | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग) : नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने हाल ही में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपने खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर की है। वह अपनी आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को रिप्रेजेंट कर रही थीं। इस दौरान पल्लवी ने कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जो इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर उनकी एक्साइटमेंट और इवेंट की शान को बखूबी दिखाती हैं। बता दें कि यह पल्लवी का कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू था।

सादगी और शालीनता से सजी पल्लवी जोशी की मौजूदगी ने कान्स में न सिर्फ उनके आत्मविश्वास भरे अंदाज़ पर, बल्कि उनकी उन दमदार कहानियों पर भी ध्यान खींचा, जिन्हें वह बड़े पर्दे पर लेकर आती हैं। 'तन्वी द ग्रेट', जिसे अनुपम खेर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है, एक ऐसी कहानी है जो गहरी भावनाओं और सामाजिक पहलुओं को छूती है। फिल्म में पल्लवी जोशी 'विद्या रैना' के किरदार में नजर आएंगी, साथ ही उनके संग एक मजबूत कलाकारों की टीम भी है।

अब भी कान्स में 'तन्वी द ग्रेट' की स्क्रीनिंग से मिले प्यार और अपनापन महसूस कर रही हूं।

दुनियाभर के दर्शकों से इतनी भावनात्मक प्रतिक्रिया पाना वाकई दिल छू लेने वाला अनुभव रहा।

इस तरह की गहरी कहानी का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं।

कान्स में 'तन्वी द ग्रेट' के बाद पल्लवी जोशी अब अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' की तैयारी में हैं। फाइल्स सीरीज़ की ये नई कड़ी भारत के इतिहास के कुछ अनकहे सच और घटनाओं पर रोशनी डालेगी, जिन्होंने आज के भारत को आकार दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होने वाली ये फिल्म देशभक्ति और सोचने पर मजबूर करने वाले मुद्दों को छूएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।