मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिल्पी की आवाज पर सबा खान कहती हैं 'बलमुआ डॉक्टरवा'

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ शिल्पी राज और सबा खान का 'बलमुआ डॉक्टरवा'अपनी गायिकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज एक के बाद एक गानों से धमाल मचा रही हैं. उनका कोई भी…

शिल्पी की आवाज पर सबा खान कहती हैं 'बलमुआ डॉक्टरवा'
शिल्पी की आवाज पर सबा खान कहती हैं 'बलमुआ डॉक्टरवा' | फ़ोटो: TVL News

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ शिल्पी राज और सबा खान का 'बलमुआ डॉक्टरवा'


अपनी गायिकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज एक के बाद एक गानों से धमाल मचा रही हैं. उनका कोई भी गाना आता है तो वो रिलीज होते ही वायरल हो जाता है. हाल ही में शिल्पी राज  ने निर्माता रत्नाकर कुमार के साथ मिलकर दुबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके गाए गरइया मछरी, गोदनवा, राजा जी खून कई द और रेलिया रे के 100 मिलियन व्यूज क्रॉस होने का जश्न मनाया गया है। वैसे फैंस उनके म्यूजिक वीडियोज को खूब प्यार देते हैं. ऐसे में अब उनके नए गाने पर सबा खान ने शानदार एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स दिखाए हैं. इसमें वो अपने ऑनस्क्रीन डॉक्टर पतिके बारे में बैठकर रही हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने के बोल 'बलमुआ डॉक्टरवा' हैं.



भोजपुरी गाना 'बलमुआ डॉक्टरवा' के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. गाने में सबा डॉक्टर पति को लेकर सभी से उनकी तारीफ कर रही है। सबा कहती हैं कि रोजना मेरा चेकअप करते है और ऐसे बलम को मै जन्म जन्म तक चाहूंगी।


इस गाने के वीडियो में वो कमाल की अदायगी दिखा रही हैं. जहां शिल्पी राज की आवाज इस गाने में दमदार बना रही है वहीं, एक्ट्रेस सबा के एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स वीडियो में जान फूंक रहे हैं. इस गाने को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. गाने यह गाना रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है.


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग की सिंगर शिल्पी राज है,वही इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं. इसको संगीत से आर्या शर्मा ने सजाया है. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। इसके निर्देशक गोल्डी जायसवाल है. इसके कोरियोग्राफर गोल्डी-बॉबी और एडिटर मीत जी हैं.

आपको बता दें कि इस समय वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की पूरी टीम भोजपुरी पंख की शूटिंग के लिए दुबई गई हुई हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।