मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सहारनपुर: लालवाला शमशान घाट के पास हुई लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड में धरे गए अंतरराज्जीय गिरोह के 8 शातिर लुटेरे

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबन्द पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लालवाला शमशान घाट के निकट हुई लूट की घटना का खुलासा किया| घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के…

सहारनपुर: लालवाला शमशान घाट के पास हुई लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड में धरे गए अंतरराज्जीय गिरोह के 8 शातिर लुटेरे
सहारनपुर: लालवाला शमशान घाट के पास हुई लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड में धरे गए अंतरराज्जीय गिरोह के 8 शातिर लुटेरे | फ़ोटो: TVL News

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबन्द पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लालवाला शमशान घाट के निकट हुई लूट की घटना का खुलासा किया| घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के 08 शातिर लुटेरे  पुलिस मुठभेड गिरफ्तार कर लिए गए है| कब्जे से लूट के 05 लाख 82 हजार रुपये नगद, मोटर साइकिल, आल्टो कार व अवैध असलहा/कारतूस बरामद कर लिए गए है|



अवगत कराना है कि दिनांक 21-06-2021 को लालवाला रास्ते पर शमशान घाट के निकट किसान सहकारी समिति लि0 जडौदा जट के केडर सचिव विनोद कुमार त्यागी के साथ 04 अज्ञात बदमाशो द्वारा तमंचे दिखाकर व जान से मारने की धमकी देकर उसका बैग जिसमें 08 लाख की धनराशि, रशीद बुक, खाद गोदामो की चाबियां, समिति के सदस्यो की पासबुक, कैश एण्ड कैरी व सैफ की चाबी थी, को लूटकर भाग गये थे, जिसके सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा दी गई लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0 371/2021 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया था।



सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु थाना देवबन्द पुलिस के साथ-साथ काइम ब्रांच को भी लगाया गया। जिसके क्रम में दिनांक 28-06-2021 को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबन्द, सहारनपुर के कशल नेतृत्व में काइम ब्रांच एवं थाना देवबन्द पुलिस के अथक प्रयासो द्वारा मण्डी समिति से नूरपुर जाने वाले रास्ते से उपरोक्त घटना को कारित करने वाले अतराज्जीय गिरोह के 08 शातिर लुटेरो को लूट के 05 लाख 82 हजार रुपये, स्पलेण्डर मोटर साइकिल नं0 एचआर 12 जी-1857, ऑल्टो कार नं0 डीएल 75 एटी-9258, 03 पिस्टल 32 बोर, 15 जिन्दा कारतूस, 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस सहित समय 19:30 बजे बाद पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो ने उपरोक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया हैं। 





गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:

1.सिकन्दर पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम रणखण्डी, थाना देवबन्द, सहारनपुर।

2. करण पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम रणखण्डी, थाना देवबन्द, सहारनपुर।

3. करण पुत्र रमे??? निवासी ग्राम बेहडा थाना बड़गांव, सहारनपुर

4. विशाल पुत्र अशोक निवासी ग्राम रणखण्डी थाना देवबन्द, सहारनपुर।

5. आरिफ पुत्र जावेद निवासी हथछौया थाना झिंझाना जनपद शामली।

6. अमित पुत्र गिरधारी निवासी ग्राम आखेपुर थाना सरधना जनपद मेरठ

7. विकास उर्फ राहुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम घड़ी पट्टी जहाज वाला कस्बा व थाना राजौन्द जिला कैथल, हरियाणा।

8.  काशी उर्फ आकाश पुत्र बीरबल निवासी सत्ती कालोनी, थाना राजौन्द जिला कैथल ,हरियाणा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।