मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिली प्रेमिका की लाश

संभल: संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में कल एक युवक और युवती का शव मिला|जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में शनिवार को 20 वर्षीय युवक बबलू उर्फ रोहित का शव लटका मिला। घटनास्थल से…

उत्तर प्रदेश: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिली प्रेमिका की लाश
उत्तर प्रदेश: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिली प्रेमिका की लाश | फ़ोटो: TVL News

संभल: संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में कल एक युवक और युवती का शव मिला|जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में शनिवार को 20 वर्षीय युवक बबलू उर्फ रोहित का शव लटका मिला। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर उसकी प्रेमिका मीनू उर्फ बबिया (18) का शव भी गद्दे पर चादर से ढंका हुआ मिला। 



शनिवार की सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने गए थे, तो युवक का शव लटका दिखाई दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया,'पुलिस जांच कर रही है।




संभल के एएसपी ने बताया, "खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, उससे थोड़ी दूरी पर एक युवती का शव मिला। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है।"




मृतक युवक मुरादाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। प्रेमिका के पिता ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में रोहित पर मीनू को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के शव मिले हैं। वहीं, युवती के परिजन घर से गायब हैं। पुलिस ने बताया कि युवक का शव फांसी पर लटका मिला है और युवती का शव खेत में पड़ा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। ऑनर किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच के बाद ही सही जानकारी दे पाऊंगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।