मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

संभल: लूट का खुलासा, 2 गिरफ्तार

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज यानी सोमवार को पुलिस ने लूट का खुलासा कर 2 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया तथा कब्जे से 07 मोबाइल, अवैध शस्त्र व 01 मोटर साइकिल बरामद की। दिनांक 21.08.2021 को वादी…

संभल: लूट का खुलासा, 2 गिरफ्तार
संभल: लूट का खुलासा, 2 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज यानी सोमवार को पुलिस ने लूट का खुलासा कर 2 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया तथा कब्जे से 07 मोबाइल, अवैध शस्त्र व 01 मोटर साइकिल बरामद की। दिनांक 21.08.2021 को वादी हसनैन पुत्र अहसान अली नि0 ग्राम अकरौली थाना बनियाठेर जनपद सम्भल की तहरीर के आधार पर बाइक सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को तमंचा दिखाकर मोबाइल छीन कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बनियाठेर पर मु0अ0सं0 200/2021 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था।



लूट कांड मामले में थाना बनियाठेर पुलिस ने सोमवार को ग्राम अकबरपुर को जाने वाले रास्ते से शाने आलम तथा अजमल को अवैध शस्त्र व 07 मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (FZ नं0 UP 14 BU 2742) के साथ गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने बताया कि,''गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बनियाठेर पर निम्न अभियोग पंजीकृत किये गये।




 पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि हम लोग घर से खर्चा कम मिलता है, जिसकी पुर्ति हेतु हम दोनों राह में चलने वाले लोगों से मोबाइल छीन कर सस्ते दामों में बेच देते हैं और उस पैसे से इधरउधर होटलों में घूमते है। यह जो आपने मोबाईल हम लोगों से बरामद किये है आज इनको बेचने जा रहे थे. उनके अतिरिक्त आवास विकास चंदौसी में जिम के पास से थैला में रखे एक-PHONE को भी उठाकर ले गए थे, जिसको हमने राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था, जिससे हमे काफी पैसा मिला था, जिसे हमने खर्च कर दिया। 



गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम पता 

1.शाने आलम पत्र मौका निवासी शीलपुर थाना कुन्दरकी जिला मुरादाबाद।

2. अजमल पुत्र शाकिर अली निवासी मई थाना चन्दौसी जिला सम्भल





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।