मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

स्नेहा बकली और सरस्वती सरगम का गाना 'साड़ी में सेंट मार के' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की नई सनसनीखेज अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली अपनी कातिल अदा से सबको रिझा रही हैं। वह पॉपुलर सिंगर सरस्वती सरगम के साथ लोगों के दिल की धड़कन बढ़ाने के लिए भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी में सेंट मार के'…

स्नेहा बकली और सरस्वती सरगम का गाना 'साड़ी में सेंट मार के' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
स्नेहा बकली और सरस्वती सरगम का गाना 'साड़ी में सेंट मार के' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी की नई सनसनीखेज अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली अपनी कातिल अदा से सबको रिझा रही हैं। वह पॉपुलर सिंगर सरस्वती सरगम के साथ लोगों के दिल की धड़कन बढ़ाने के लिए भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी में सेंट मार के' लेकर आईं हैं। सिंगर सरस्वती सरगम की सुरीली आवाज पर अदायगी करके स्नेहा बकली ने सबको अपना दीवाना बना रही हैं। भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं। यह इस गाने में सिंगर सरस्वती सरगम और एक्ट्रेस स्नेहा बकली की केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है, जो देखने और सुनने से हर किसी का मिजाज मस्त हो रहा है।


इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अदाकारा स्नेहा बकली सज धजकर अपनी खूबसूरती पर इतरा रही है। ओठ में लिपिस्टिक, आँखों में काजल, माँग में सिंदूर लगाये हुए, काली साड़ी पहने हुए इठला कर जादू चला रही है। वह पतली कमर मटकाकर नाचते हुए कहती है कि...


'हम हईले हईं सइयाँ जी रूप के खजाना, ईहे देखि देखि सभे त भईल बा दीवाना, हल्ला भईल कइल हमरा श्रृंगार के, चली जब झरिके साड़ी में सेंट मार के, चली जब झरिके साड़ी में सेंट मार के...'



इस गाने को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी मेरा कोई सांग आता है तो उसे देखने वाले झूम उठते हैं। उन गानों को देखकर मैं भी ठुमकने लगती हूँ। आज रिलीज हुआ यह सांग देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है, क्योंकि इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'साड़ी में सेंट मार के' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंक

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।