मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सत्यमेव जयते- सत्य परेशान तो हो सकता है किन्तु पराजित नहीं - प्रमोद तिवारी

श्री प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता प्रतिपक्ष राज्य सभा, एवं सदस्य, केन्द्रीय कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी ने कहा है कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते ह…

सत्यमेव जयते- सत्य परेशान तो हो सकता है किन्तु पराजित नहीं - प्रमोद तिवारी
सत्यमेव जयते- सत्य परेशान तो हो सकता है किन्तु पराजित नहीं - प्रमोद तिवारी | फ़ोटो: TVL News

श्री प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता प्रतिपक्ष राज्य सभा, एवं सदस्य, केन्द्रीय कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी ने कहा है कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुये भारतीय जनतापार्टी द्वारा जो घिनौनी साजिश रची गयी थी वह पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गयी है, और आदरणीय श्री राहुल गांधी जी एक गरजती हुई सिंह गर्जना लोक सभा में भारतीय जनतापार्टी के हर भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए फिर से गंूॅजेगी जो ‘‘मोदी सरकार’’ को पुनः ‘‘रास’’ नहीं आएगी।


आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की जो आवाज लोक सभा में गजरती थी उसे खामोश करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गयी, परन्तु आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जिस तरह दोनों मा. न्यायालयों के गलत तथ्यों पर आधारित दी गयी सजा व सजा की बहाली के आदेश पर रोक लगायी है वह इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा और एक नजीर बनेगा ।



श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पराजय की शुरुआत हो गयी है और ‘‘इण्डिया’’ के जीत का सिलसिला शुरू हो गया है, जिस तरह कर्नाटक के एक प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक द्वारा गुजरात में केस फाइल किया गया, और गलत तथ्यों पर फैसला लिया गया भारतीय जनता पार्टी की वह साजिश बेनकाब हो गयी है ।


श्री तिवारी ने कहा है कि जब से इतिहास बना है और सेक्शन- 500 लागू हुआ है तब से सैकड़ों साल बाद इस दफा के मुकदमें में अधिकतम सजा दो साल करायी गयी है ताकि आदरणीय श्री राहुल गांधी जी सांसद न रह सकें, यदि एक भी सजा कम होती तो उनकी संसद सदस्यता नहीं जाती ।


श्री तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश अब देश की जनता के सामने बेनकाब हो गयी है और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को इसकी सजा जरूर देगी तथा इण्डिया की जीत होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।