मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सत्यप्रेम की कथा' बनी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, रविवार को 5.25 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई हुई 66.06 करोड़

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट अब भी देखने लायक है। फिल्म कों जहां दर्शकों का खूब…

सत्यप्रेम की कथा' बनी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, रविवार को 5.25 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई हुई 66.06 करोड़
सत्यप्रेम की कथा' बनी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, रविवार को 5.25 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई हुई 66.06 करोड़ | फ़ोटो: TVL News

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट अब भी देखने लायक है। फिल्म कों जहां दर्शकों का खूब प्यार मिला, वहीं पॉजिट??व वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के बिजनेस पर इसका पॉजिटिव असर लगातार दिख रहा है। इस फिल्म ने रविवार को 5.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार बढ़त हासिल की और साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।



पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ के कलेक्शन किया। जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही।


इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 4.21 करोड़ का कलेक्शन कर सोमवार टेस्ट पास कर लिया। जबकि छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने बुधवार को यानी 7वें दिन 3.45 करोड़ के साथ, 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि 9वें दिन, शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ रहा और 10वें दिन शनिवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही शनिवार को फिल्म की कमाई में 70% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं अब इस फिल्म ने सपुर हिट क्लब में एंट्री करते हुए रविवार को यानी 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई के साथ खुद को एक सफल फिल्म साबित कर दिया है। इसी के साथ अब 11 दिनों की फिल्म की कुल कमाई नेट  66.06 करोड़ हो गई है।


'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़े सहयोग का भी प्रतीक है।  दिलचस्प बात यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विदवान के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।  'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।