अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 फरवरी तक धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता हुयी लागू
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163(4) को 7 फरवरी 2025 तक लागू कर दिया गया है। यह आदेश विशेष परिस्थितियों के तहत ज…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 फरवरी तक धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता हुयी लागू | फ़ोटो: TVL News
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163(4) को 7 फरवरी 2025 तक लागू कर दिया गया है। यह आदेश विशेष परिस्थितियों के तहत जारी किया गया है, जिसमें आगामी महत्वपूर्ण तिथियों जैसे चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस (23 दिसंबर), क्रिसमस ईव (24 दिसंबर), क्रिसमस-डे (25 दिसंबर), नव वर्ष (1 जनवरी 2025), गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती (6 जनवरी 2025), मकर संक्रांति (14 जनवरी 2025), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2025), और विभिन्न बोर्ड/विश्वविद्यालय परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया गया है। इस आदेश के तहत किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। यदि कोई व्यक्ति या समूह इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 233 और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत दंडित किया जाएगा। यह आदेश जिला अलीगढ़ के सभी तहसीलों, थाना क्षेत्रों, विकास खंडों, स्कूलों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में चस्पा किया जाएगा, ताकि सभी को इस आदेश की जानकारी मिल सके।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।